मुंबई: दिनदहाड़े बीच सड़क वकील पर हुआ तलवारों से हमला, सामने आया वीडियो, 3 गिरफ्तार

Mumbai news: मुंबई के बोरीवली इलाके में एक वकील पर तलवार से हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

mumbai
हमले में वकील घायल हो गया 

नई दिल्ली: मुंबई के बोरीबली एरिया में व्यस्त सड़क पर एक वकील पर तलवारों और रॉड से हमला किया गया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमला रविवार दोपहर किया गया। हमले में 15 से ज्यादा लोग शामिल थे। वकील मौके से भागने में सफल रहा लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

तस्वीरों में कुछ लोगों को तलवार लिए और वकील पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोगों ने वकील को बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला किया गया। इस मामले में मुंबई के दहिसर पश्चिम में एमएचबी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संपत्ति के विवाद के कारण हमला हुआ। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दंगा और हत्या के प्रयास के लिए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 307, 326,324, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। तलवार हमले में घायल हुए वकील का नाम सत्यदेव जोशी है।

अगली खबर