पकड़ने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अहमदाबाद में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद Video

Ahmedabad News : अहमदाबाद में शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। वे खुले तौर पर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

liquor mafia thrashes police in ahmedabad viral video
अहमदाबाद में शराब माफियाओं ने पुलिस को पीटा। 

अहमदाबाद : गुजरात में शराबबंदी पर प्रतिबंध है लेकिन यहां शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्हें कानून-व्यवस्था एवं पुलिस का कोई डर नहीं है। उनके हौसले बुलंद हैं। अहमदाबाद में शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। वे खुले तौर पर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। यहां शराब के कारोबार की जानकारी मिलने पर छापा मारने पहुंची पुलिस को भी उन्होंने नहीं बख्शा। छापा मारने आई पुलिस पर शराब माफियाओं ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस टीम की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घाय हुए हैं और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनके धरपकड़ में जुट गई है।   
 

अगली खबर