गाजियाबाद: सूटकेस में मिला महिला का शव, शरीर पर थे चोट के कई निशान

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सूटकेस में एक शादीशुदा महिला का शव मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad Dead body
सूटकेस में मिला शव 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार को एक सूटकेस के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव गाजियाबाद के दशमेश वाटिका इलाके में मिला। मृतक महिला की उम्र 25 से 30 साल के आसपास बताई जाती है। हत्या के बाद शव को ब्रीफकेस के अंदर भर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। महिला विवाहित प्रतीत होती है और किसी करीबी रिश्तेदार का इस घटना के पीछे होने का संदेह है। एसपी सिटी मनीष मिश्रा ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को सूटकेस में भरा और फिर उसे फेंक दिया गया। बताया जाता है कि सोमवार सुबह दशमेश वाटिका के सामने कुछ कुत्ते एक सूटकेस को घेरे खड़े थे। सूटकेस के बाहर महिला के बाल नजर आ रहे थे। वहां पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तब उसमें से एक महिला का शव निकला। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। 

अगली खबर