Rajasthan Police Constable Result 2022: पुलिस विभाग की एडीजीपी करेंगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की घोषणा, देखें संभावित कटऑफ

एजुकेशन
आदित्य सिंह
Updated Aug 16, 2022 | 12:49 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा): राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही पीईटी परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। हालांकि ध्यान रहे प्रदेश सरकार के पुलिस कांस्टेबल के पदों पर मात्र 4 हजार 388 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

rajasthan police constable result 2022,rajasthan police result 2022,rajasthan police cut off 2022
यहां चेक करें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • 13 से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा।
  • 4,388 पदों पर किया जाएगा कांस्टेबल का चयन।
  • जल्द आयोजित की जाएगी पीईटी परीक्षा।

Rajasthan Police Constable Result 2022 (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा): राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हाल ही में बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष ने ट्वीट कर बताया कि,  राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करवाने (Rajasthan Police Constable Result 2022 Latest Update) की मांग को लेकर, उन्होंने पुलिस हेड क्वार्टर में एडीजीपी विनीता ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। कयास लगाया जा रहा है कि, सीबीटी मोड का रिजल्ट एक से दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, रिजल्ट जारी होने के साथ शारीरिक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर पुलिस विभाग के किसी अधिकारी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्रदेश सरकार के पुलिस कांस्टेबल के कुल 4,388 रिक्तियों को भरा जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि पीईटी परीक्षा के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। हालांकि कांस्टेबल के पदों पर चयन मात्र 4 हजार 388 उम्मीदवारों का ही किया जाएगा। नीचे आप संभावित कटऑफ व रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Result

Read More - ऑनलाइन जारी होने जा रहे पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखें वर्ग के अनुसार पद संख्या

Rajasthan Police Constable 2022 Expected Cut off, यहां देखें संभावित कटऑफ

इस बीच अभ्यर्थी संभावित कटऑफ जानने के लिए लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें कटऑफ में हर साल बदलाव होता है। हालांकि संभावित कटऑफ की बात करें तो, सामान्य वर्ग  उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 59-65 अंक  प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जबकि ओबीसी वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 50-54 मार्क्स प्राप्त करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC) के लिए 47-51 अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 40-44 अंक प्राप्त करना होगा।

अगले साल नीट क्रैक तो अभी से शुरू कर दें तैयारी, ये 5 टिप्‍स करेंगे आपकी मदद

Rajasthan Police Constable Result 2022, ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर  Rajasthan Police Constable Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपके नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएं।

आज इस समय जारी होगी NEET UG आंसर की,  neet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

रद्द कर दी गई थी परीक्षा

बता दें 14 मई 2022 को होने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई को आयोजित की गई। साथ ही परीक्षा की समाप्ति के बाद प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 07 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया था।

शुरू कर दें पीईटी परीक्षा की तैयारी

यदि आपको लगता है कि आप लिखित परीक्षा क्वालीफाई कर लेंगे, तो शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) की तैयारी शुरू कर दें। क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद एक हफ्ते के भीतर पीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ निकालना होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

अगली खबर