AIBE Answer Key 2021: आज जारी हो सकती है ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की आंसर की, आपत्ति दर्ज करने का भी मिलेगा मौका

AIBE Answer Key 2021: एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर आज अखिल भारतीय बार परीक्षा की आंसर की जारी की जा सकती है। आपत्ति दर्ज कराने के बाद कुछ दिनों के अंतराल में फाइनल आंसर की और रिजल्‍ट जारी किए जाएंगे।

AIBE Answer Key 2021
AIBE Answer Key (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • पहले 5 नवंबर को जारी होने वाली थी आंसर की
  • आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिन का मिलेगा मौका
  • विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें आंसर की

AIBE Answer Key 2021: अखिल भारतीय बार परीक्षा, एआईबीई 2021 की आंसर की 6 नवंबर, 2021 यानि आज जारी की जा सकती है। इसे एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आंसर-की रिलीज रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिलेगा। इसमें 2 से 3 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और फाइनल रिजल्‍ट जारी किया जाएगा। 

3 नवंबर को जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार आंसर की 2 दिनों में अपलोड की जाने की बात कही गई थी। ऐसे में उम्‍मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि इसकी  लिखित परीक्षा 31 अक्टूबर, 2021 को ऑफलाइन आयोजित की गई थी। 

आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • अखिल भारतीय बार परीक्षाओं की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होम पेज के बाईं ओर उपलब्ध 'लॉगिन एआईबीई XVI'पर क्लिक करें।
  • वैकल्पिक रूप से, यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें - एआईबीई XVI उत्तर कुंजी 2021 
  • एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें लॉग इन करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • यहां आंसर की का विकल्प होगा, इस पर क्लिक करके डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए एआईबीई उत्तर कुंजी 2021 का प्रिंट निकालकर रख लें।

एआईबीई 16 परीक्षा के लिए लगभग 1.5 लाख अधिवक्ताओं ने हिस्‍सा लिया था। आंसर की पहले 5 नवंबर को जारी की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश इसमें देरी हुई। इसकी सूचना एक नोटिस जारी कर दी गई थी। 

अगली खबर