Assam HS Results 2022 Released: असम बोर्ड ने जारी किए कक्षा 12वीं के नतीजे, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Assam HS Results 2022 Result out: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल, एएचएसईसी ने आज 27 जून 2022 को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Assam HS Results 2022 Released: Assam Class 12th Results 2022 out on June 27 at official website ahsec.assam.gov.in
असम के कक्षा 12वीं के रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • असम बोर्ड के कक्षा 12वीं के नतीजे आज 27 जून, 2022 (Assam Class 12th Result 2022) को जारी हो गए हैं।
  • आज सुबह 9 बजे कक्षा 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
  • असम के मुख्यमंत्री ने रिजल्ट की डेट को लेकर पहले ही घोषणा कर दी थी।

Assam HS Results 2022 Released at ahsec.assam.gov.in: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने आज कक्षा 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आज सुबह 9 बजे कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। जिसके साथ ही कक्षा 12वीं के लगभग 2.5 लाख छात्रो का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने ट्वीट के जरिए पहले ही दे दी थी। हालांकि रिजल्ट का लिंक कुछ समय बाद एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in.पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

Read More- Assam board class 12th results announced check result LIVE

How to Check Assam 12th Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results assam nic in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Assam Board Class 12th Result 2022’ के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके साथ ही जरूरी क्रेडिएंशल जैसे रोल नंबर आदि डाले और सबमिट कर दें।
  • असम बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


Direct Link for check Assma 12th result- https://resultsassam.nic.in/hslcmain.aspx


बीते साल ये रहा था पास प्रतिशत

बीते वर्ष असम के 12वीं कक्षा का रिजल्ट बेहद शानदार रहा था। पिछले साल का उत्तीर्ण प्रतिशत आर्ट्स के छात्रों के लिए 98.93% रहा था, वहीं साइंस के छात्रों का पास प्रतिशत 99.06% रहा था। अगर कॉमर्स के छात्रों की बात करें तो उनका पास प्रतिशत 99.57% दर्ज किया गया था।

Read More- कल इस समय आ सकता है हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट, यहां देखें ताजा अपडेट

मार्च से अप्रैल में आयोजित हुई थी परीक्षा

AHSEC ने 15 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12 के छात्रों के लिए असम HS परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए बोर्ड के रिजल्ट आज सोमवार, 27 जून 2022 को जारी कर दिए गए हैं।  

अगली खबर