BSE Odisha 10th Result 2022: जारी हो गया ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, orisssaresults.nic.in पर करें चेक

BSE Odisha 10th Result 2022 Release: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाल ही में ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या orisssaresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

odisha 10th matric result 2022,odisha 10th matric result expect date 2022,10th matric result,10th exam result odisha 2022
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • जारी हो गया ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट।
  • शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर की रिजल्ट की घोषणा
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट

BSE Odisha 10th Result 2022 Release: खत्म हुआ लाखों छात्रों का इंतजार,  ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाल ही में ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम कर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या orisssaresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें बोर्ड ने रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया है, यहां छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें इस बार ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल 2022 से 07 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसके लिए करीब 5 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में अब सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजत करता है। लेकिन ध्यान रहे यदि आपके कंपार्टमेंट परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

BSE Odisha 10th Result 2022 check Here

BSE Odisha 10th Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट

- सबस पहले ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या orisssaresults.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर BSE 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें। 

एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

यदि साइट क्रैश हो रही है तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।

- अब BSE 10 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें।

- टेक्स्ट के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इस दिन हो सकते है जारी! शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार

यदि आप एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करते हैं, तो बाद में इसका एक पीडीएफ अवश्य निकाल लें, क्योंकि जब तक ओरिजिनल मार्कशीट आपके पास नहीं आ जाती तब तक इसका काफी महत्व है। 

अगली खबर