CBSE 10th, 12th Result 2022 Date: सीबीएसई जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानिए ताजा अपडेट

CBSE 10th, 12th Result 2022 Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE Class 10th and 12th Results 2022: CBSE class 10th and 12th results expected to be out soon at official website cbse.gov.in, know recent update here
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 
मुख्य बातें
  • सीबीएसई जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट की डेट।
  • कक्षा 10वीं का रिजल्ट 18 जुलाई तक जारी हो सकता है।
  • वहीं कक्षा 12वीं का रिजल्ट जुलाई के चौथे हफ्ते तक जारी हो सकता है।

CBSE Class 10th and 12th Results 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार पहले खत्म हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है 18 जुलाई तक सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 घोषित कर देगा। वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 23 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10 वीं 12 के परिणाम टर्म 2 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time LIVE: Check Result Date, Passing Marks

How to check CBSE Class 10th and 12th Result 2022

एक बार सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in और cbresults.nic.in पर जाएं।
  • फिर कक्षा 10वीं या 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।
  • कक्षा 10 वीं व 12वीं का परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • कक्षा 10वीं व 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द होगी समाप्त:
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके साथ ही अब परिणाम की तारीख जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी की जा सकती है। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती से बचना चाहता है, जिस कारण से सीबीएसई ने सभी स्कूलों को दो बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए भी कहा है। 

कुल 35 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार:
रिपोर्टों के अनुसार, 35 लाख छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कक्षा 10वीं के 14 लाख वहीं कक्षा 12वीं के 21 लाख छात्र इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे। एक बार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद कक्षा 10 और 12 के परिणाम जारी किए जाएंगे। सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 24 मई, 2022 को समाप्त हुई, जबकि सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षाएं 15 जून, 2022 को संपन्न हुए।

अगली खबर