CTET Admit Card 2021: सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही ctet.nic.in पर, ऐसे करें डाउनलोड

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Dec 08, 2021 | 09:33 IST

CTET Admit Card 2021: क्या आपने सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। यदि हां तो यहां देखिए कब तक एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है, प्रवेश पत्र जारी होने बाद कैसे डाउनलोड करें। यह परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू हो रही है...

ctet admit card 2021 date, ctet admit card 2021 update, ctet admit card news, ctet admit card latest
CTET Admit Card 2021: सीटीईटी एडमिट कार्ड अपडेट (i-stock) 
मुख्य बातें
  • सीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे
  • उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से शुरू हो रही है

CTET Admit Card 2021: National Testing Agency जल्द ही CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। यह एडमिट कार्ड CTET official website ctet.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। हालांकि अभी वेबसाइट पर लिंक को एक्टिव नहीं किया गया है। जैसे ही लिंक सक्रिय हो जाएगा इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक प्रोवाइड करा दिया जाएगा। सीटीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको क्रेडिंशियल जैसे जीकृत आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जरूरत होगी। 

CTET Admit Card 2021 Live: Check direct link

NTA उम्मीदवारों को CTET 2021 admit card की हार्ड कॉपी डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजेगा। CTET 2021 exam 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। CTET 2021 का पंजीकरण 25 अक्टूबर, 2021 को संपन्न हुआ था।

CTET 2021 important dates - सीटीईटी 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट

तिथियां

सीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड अपेक्षित तिथि

दिसंबर 2021 का पहला सप्ताह (अस्थायी)

सीटीईटी परीक्षा तिथि 2021

16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022

सीटीईटी 2021 परिणाम तिथि

15 फरवरी 2022 तक

How to download the CTET admit card 2021? सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें?

CTET 2021 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए विस्तृत चरणों से गुजरना होगा।

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर CTET 2021 admit card link पर क्लिक करें।
  3. सीटीईटी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  4. CTET 2021 का एडमिट कार्ड डिस्प्ले पर आ जाएगा।
  5. पीडीएफ डाउनलोड करें, और ई-कॉपी को सेव करें।
  6. आखिर में एडमिट कार्ड का एक या दो प्रिंटआउट लें।

यह है संभावित तिथि

बताते चलें, आमतौर पर परीक्षा से हफ्ता 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। चूंकि सीटेट परीक्षा में आधा माह बचा है, ऐसे में 5 दिसंबर के आसपास कभी भी एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।

अगली खबर