DSSSB Exam Calendar 2022: परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां चेक करें शेड्यूल

एजुकेशन
ललित राय
Updated Dec 29, 2021 | 13:12 IST

DSSSB Exam Calendar 2022:आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022 अब दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर अब उपलब्ध है।

dsssb exam calendar 2022, dsssb exam calendar 2022 schedule, dsssb exam calendar
DSSSB परीक्षा कैलेंडर जारी,एक क्लिक में चेक करें पूरा शेड्यूल 
मुख्य बातें
  • दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022 जारी किया है।
  • उम्मीदवार आगामी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों को dsssb.delhi.gov.in से देख सकते हैं।
  • जेई (सिविल) के लिए अधिसूचना 1 जनवरी, 2022 को जारी होने की उम्मीद है।

 DSSSB Exam Calendar 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड( DSSSB) ने  2022 में आयोजित होने वाली संयुक्त परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। कनिष्ठ अभियंता (जेई), सहायक अभियंता (एई),पीजीटी और व्याख्याता,टीजीटी,सहायक शिक्षक, कानूनी सहायक, अनुभाग अधिकारी, लैब तकनीशियन, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एलडीसी, आशुलिपिक,ड्राइंग शिक्षक और कल्याण अधिकारी जैसे विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं। उम्मीदवार जो डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा कैलेंडर में अधिसूचना की तारीख
कैलेंडर में अधिसूचना की तारीख भी शामिल है। डीएसएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2022 के अनुसार, जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल), एई (सिविल), एई (इलेक्ट्रिकल) और कानूनी सहायक पदों के लिए अधिसूचना जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी।
DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022: यहां शेड्यूल देखें

परीक्षा का नाम परीक्षा की टाइमलाइन
JE (Civil) January 1 to March 31, 2022
JE (Electrical), SO (Electrical) January 1 to March 31, 2022
AE (Civil) January 1 to March 31, 2022
AE (Electrical) January 1 to March 31, 2022
Legal Assistant,Assistant Law Officer January 1 to March 31, 2022
PGT & Lecturer February 1 to April 30, 2022
Staff Nurse/ ANN February 1 to May 31, 2022
Section Officer February 1 to May 31, 2022
Lab Technician Gr-Ill February 1 to May 31, 2022


यह भी पढ़ें: RPSC exam calendar 2022: आरपीएससी ने जारी किया अपकमिंग परीक्षा कैलेंडर, सबसे पहले होगी यह परीक्षा

आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं परीक्षा कैलेंडर
DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। कैलेंडर में उल्लिखित तिथियां अस्थायी हैं और कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण भविष्य में भिन्न हो सकती हैं। DSSSB PGT भर्ती 2022 फरवरी 2022 में शुरू होगी, और परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022 पर अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को खंगालते रहें।

अगली खबर