GATE 2022 Response Sheet: 15 फरवरी को जारी होगी गेट परीक्षा की रिस्‍पांस शीट, ऐसे करें चेक, यहां जानें रिजल्‍ट और आंसर की के बारे में अपडेट

GATE 2022 Response Sheet: आईआईटी खड़गपुर की ओर से 15 फरवरी 2022 को गेट परीक्षा की रिस्‍पांस शीट जारी की जा सकती है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगी।

GATE 2022 Response Sheet
GATE 2022 Response Sheet 
मुख्य बातें
  • 21 फरवरी 2022 को जारी की जाएगी आंसर की
  • आंसर की पर आपत्ति उठाने का मिलेगा मौका
  • 17 मार्च 2022 को घोषित किया जाएगा रिजल्‍ट

GATE 2022 Response Sheet: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर की ओर से 15 फरवरी 2022 को गेट परीक्षा की रिस्‍पांस शीट जारी की जा सकती है। इसके जरिए उम्‍मीदवार संभावित स्‍कोर की गणना कर सकते हैं। 29 विषयों के लिए आयोजित हुए GATE 2022 परीक्षा की रिस्‍पांस शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अलावा संस्‍थान की ओर से आंसर की 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। 

गेट परीक्षा 2022 के परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए जा सकते हैं। इससे पहले परीक्षा के लिए एनालिसिस और अनऑफिशियल आंसर की भी जारी की गई है। आधिकारिक आंसर की पीडीएफ फॉरमेट में जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति उठाने के लिए 22 से 25 फरवरी, 2022 तक का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय तक उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। उसके बाद, अंतिम उत्तर कुंजी और GATE 2022 परिणाम घोषित किया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें रिस्‍पांस शीट 

  • रिस्‍पांस शीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं। 
  • अब जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें। 
  • 'सबमिट' पर क्लिक करें। ऐसेा करते ही उम्मीदवारों को रिस्‍पांस शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्‍य के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें। 

कंप्‍यूटर आधारित थी परीक्षा 

GATE 2022 परीक्षा कंप्‍यूटर आधारित थी। यह 3 घंटे का पेपर था, जिसमें 65 प्रश्न (MCQs, MSQs, और NAT) पूछे गए थे। इनमें 10 प्रश्न सामान्य योग्यता से और 55 प्रश्न विषय के पेपर से थे। पेपर कुल 100 अंकों का था। 

6 आईआईटी करती है परीक्षा का संचालन 

GATE 2022 का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर और छह अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, चेन्नई, रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड - GATE, विभाग की ओर से किया जाता है। 

अगली खबर