HBSE 10th and 12th Result Date 2022: इस दिन जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट

HBSE 10th and 12th Result Date 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, HBSE 10वीं व 12वीं का रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी कर सकता है। हरियाणा बोर्ड के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना हैं। एक बार परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HBSE 10th and 12th Result Date 2022: HBSE 10th and 12th Result 2022 likely to be out Soon, Check Details here
जल्द जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट  
मुख्य बातें
  • हरियाणा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि जून के तीसरे हफ्ते में हरियाणा बोर्ड के परिणाम जारी हो जाएंगे।
  • परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

HBSE 10th and 12th Result Date 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, जल्द ही HBSE 10वीं व 12वीं का रिजल्ट 2022 (HBSE 10th and 12th Result 2022) जारी कर सकता है। अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा बोर्ड के परिणाम अगले हफ्ते यानी जून के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना हैं। हरियाणा बोर्ड ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की डेट से जुड़ी कोई भी सूचना जारी नहीं की है, हालांकि इस आर्टिकल में आप एचबीएसई के 10वीं कक्षा का और एचबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2022 के लिए संभावित तिथि (HBSE 10th and 12th Result 2022 Expected Date and Time) और समय के बारे में पता कर सकते हैं। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र हरियाणा बोर्ड भिवानी की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर एचबीएसई परिणाम 2022 चेक कर सकते हैं।


इस दिन जारी हो सकते हैं परिणाम
अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो हरियाणा बोर्ड, 10वीं और 12वीं के परिणाम अलग-अलग दिनों में जारी करता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एचबीएसई 10वीं 12वीं के नतीजे 13 जून से 15 जून के बीच जारी कर सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक ​​कह रही हैं कि एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट 13 जून को जारी किया जा सकता है जबकि 10वीं का रिजल्ट 15 जून को जारी किया जा सकता है।
हालांकि, हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों फिलहाल संभावित परिणाम तिथि पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। एचबीएसई कार्यालय से बोर्ड के अधिकारियों ने आखिरी बार यह जानकारी साझा की थी कि परिणाम जून के महीने में ही घोषित किए जाएंगे।


लगभग 5 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार
बता दें कि, हरियाणा बोर्ड के लगभग 2 लाख छात्र एचबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे। और लगभग 3 लाख छात्र कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। हरियाणा ओपन स्कूल बोर्ड, HOS के लिए भी काफी संख्या में छात्र उपस्थित होते हैं, जिसका परिणाम कक्षा 10, 12 के नियमित परिणाम के साथ ही जारी किया जाता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए इस पेज और बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर नजर बनाए रखें।

अगली खबर