HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022: जानें कब जारी होंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट, ये है संभावित डेट

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्‍द ही कक्षा 10 और 12वीं के परिणाम की घोषणा की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी लॉगिन करके इसे चेक कर सकेंगे।

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022
HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 
मुख्य बातें
  • रिजल्‍ट की घोषणा के बाद एक्टिव किया जाएगा लिंक
  • मई के आखिर या जून के पहले सप्‍ताह रिजल्‍ट जारी होने की उम्‍मीद
  • लॉगिन के लिए रोल नंबर समेत अन्‍य डिटेल्‍स की होगी जरूरत

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2022 Date: हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एचबीएसई, जल्द ही कक्षा 10 और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 घोषित करेगा। कई मीडिया  रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड मई के अंत या जून के पहले सप्ताह तक दोनों कक्षाओं के रिजल्‍ट घोषित करेगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चे‍क किया जा सकेगा। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बोर्ड की ओर से एचबीएसई कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित करते ही इसका लिंक एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकेंगे। लॉगिन के लिए उन्‍हें अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्‍या व डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरनी होगी, इसलिए परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें। 

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम 

  • एचबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'हरियाणा कक्षा 10वीं परिणाम 2022' या 'हरियाणा कक्षा 12वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका हरियाणा बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

जानिए कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल 
इस साल लगभग 7 लाख छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से लगभग 3.5 से 4 लाख एचबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और लगभग 2.5 लाख एचबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा 20 अप्रैल को समाप्त हुई थी जबकि एचबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 27 अप्रैल को खत्‍म हुई थी। 

तो क्‍या इस बार भी 12वीं के रिजल्‍ट पहले होंगे जारी?
पिछले वर्षों में, एचबीएसई कक्षा 12 के परिणाम पहले जारी किए गए हैं। इसके 4 से 7 दिन के अंदर कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट की घोषणा की जाती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा कि इस बार भी हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे पहले जारी कर सकता है। इसलिए रिजल्‍ट तैयार करने का काम तेज कर दिया गया है।

अगली खबर