IBPS Pre Clerk Result 2022: जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क प्री परीक्षा परिणाम, ibps.in का डायरेक्ट लिंक यहां देखें

IBPS क्लर्क रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर अपने परिणाम की स्थिति चेक कर सकते हैं।

IBPS Clerk Prelims Result 2022
IBPS Clerk Prelims Result 2022 
मुख्य बातें
  • बैंकिंग कार्मिक संस्थान, आईबीपीएस की ओर से जारी कर दिया गया है परिणाम।
  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 21 सितंबर को एक्टिव हुआ लिंक।
  • IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 3 और 4 सितंबर को हुई थी आयोजित।

IBPS Pre Clerk Result 2022 Out: बैंकिंग कार्मिक संस्थान, आईबीपीएस ने आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है। क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए आईबीपीएस परिणाम 21 सितंबर, 2022 को घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।

IBPS ने क्लर्क प्रीलिम्स 2022 परीक्षा 3 और 4 सितंबर, 2022 को आयोजित हुई थी। इसी का परिणाम आज, 21 सितंबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जारी किया गया है और अब यह उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।

आईबीपीएस रिजल्ट डायरेक्ट लिंक- IBPS Clerk Result Direct Link 2022

क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए अपने आईबीपीएस रिजल्ट को कैसे चेक करें, यह जानने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई प्रक्रिया का उल्लेख कर सकते हैं।

आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2022 - रिजल्ट कैसे चेक करें

  1. बैंकिंग कार्मिक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, 'आईबीपीएस परिणाम 2022 क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा' के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखेगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 2022 परीक्षा पास कर ली है, वे अब आईबीपीएस मेन्स परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 केंद्रीय बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और अन्य में कई लिपिक वैकेंसी के लिए आयोजित की जा रही है। आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम की डेट संस्थान की ओर से नियत समय में जारी की जाएगी।

अगली खबर