JAC Jharkhand Board Result 2022: घोषित होने वाला है झारखंड 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date: झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने राज्य के शिक्षा मंत्री से रिजल्ट जारी करने का समय मांगा है। रिजल्ट जारी होने के बाद JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.result पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा...

jac, jac result, jac result 2022, jac result 2022 date, jac 10th result 2022 date, jac 12th result 2022, jac 12th result 2022 date
यहां चेक कर सकेंगे झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट। 
मुख्य बातें
  • किसी भी वक्त जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट।
  • शिक्षा मंत्री करेंगे झारखंड बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा।
  • पास होने के लिए प्रत्येक विषय में चाहिए होंगे 33 प्रतिशत मार्क्स।

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022 Date (झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा): झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि झारखंड अकेडमिक काउंसिल ने राज्य के शिक्षा मंत्री से रिजल्ट जारी करने का समय मांगा है। साथ ही 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट सीएम मुख्यालय में पहुंचा दी गई है। इससे साफ होता है कि बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.result पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 Live Updates

झारखंड बोर्ड ने परीक्षा से पहले सिलेबस में करीब 33 प्रतिशत अंक की कटौती की थी। ऐसे में सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे। साथ ही ध्यान रहे यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। हालांकि एक या दो विषय में इससे कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों को दोबारा मौका देता है। बता दें इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। ऐसे में लाखों की संख्या में छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

  • jac.jharkhand.result
  • jacresults.nic.in

JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022, ऐसे कर सकेंगे चेक

- झारखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in या jacresults.com पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर JAC 10th Result 2022/JAC 12 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें,  लॉगिन पेज खुल जाएगा।

- अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें, स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

इस बार झारखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 6 लाख 80 हजार छात्र शामिल हुए थे, जिसमें इंटरमीडिएट के 2 लाख 81 हजार छात्र और 10वीं के कुल 3 लाख 99 हजार छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

Read More - जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, योगी आदित्यनाथ ने दिया संकेत

अगली खबर