Jharkhand Board Result 2022 Date: झारखंड बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Jharkhand Board Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र सभी छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

Jharkhand Board Class 10th and 12th Result 2022: JAC class 10th 12th results to be out soon at jacresults.com, Check details here
झारखंड बोर्ड जल्द ही 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है।  
मुख्य बातें
  • झारखंड बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट (JAC Class 10th and 12th Result 2022) जारी कर सकता है।
  • उम्मीद जताई जा रही हैं कि झारखंड बोर्ड 15 जून को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
  • सभी छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

Jharkhand Board Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC 10वीं व 12वीं के छात्रों का रिजल्ट (JAC Class 10th and 12th Results 2022)  को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद जताई जा रही है कि जेएसी 10वीं व 12वीं के नतीजे इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, झारखंड बोर्ड के 10वीं व 12वी के छात्र आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

जून की इस तारीख को जारी हो सकते हैं रिजल्ट

स्थानीय समाचार पत्रों की रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड बोर्ड, जेएसी 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा 15 जून, 2022 को कर सकते हैं। हालांकि जेएसी के अधिकारियों ने अभी तक 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख की पुष्टि नहीं की है। इन रिपोर्टों के आधार पर उम्मीद है कि JAC 10वीं का रिजल्ट 2022 15 जून, 2022 के आसपास ही जारी किया जाएगा।

पहले कक्षा 12वीं का परिणाम होगा जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल आमतौर पर कक्षा 12 वीं के परिणाम और कक्षा 10 वीं के परिणाम 2022 के बीच 1 से 2 दिनों का अंतराल में जारी करता है। पिछले रुझानों के अनुसार, जेएसी के लिए 12 वीं कक्षा के परिणाम 10 वीं कक्षा के परिणाम से पहले जारी किए जाएंगे।

How to Check JAC class 10th and 12th Result

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • स्टेप-1 सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com  पर जाएं।
  • स्टेप-2 होमपेज पर जाकर ‘JAC Class 10th and 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3- इसके बाद अपने क्रेडेंशियल रोल नंबर और नाम आदि डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप-4 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप-5 भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।


बता दें कि इस साल JAC ने लगभग 7 लाख छात्रों के लिए कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की थी। JAC 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल तक और JAC 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

अगली खबर