Manabadi AP SSC 10th Results 2022 Date: आंध्र प्रदेश बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, 6.5 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

Manabadi AP SSC 10th Results 2022 Date and Time: आंध्र प्रदेश बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित होगा।

Manabadi AP SSC 10th Results 2022 Date and Time Andhra Pradesh BSEAP SSC Class 10th Results 2021 to be announced on 4 June
आंध्र प्रदेश बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट शनिवार को होगा जारी।  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • आंध्र प्रदेश बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी
  • 6.5 लाख छात्रों ने दी थी 10वीं की परीक्षा
  • bse.ap.gov.in और manabadi.com पर आएगा रिजल्ट

Manabadi AP SSC 10th Results 2022 Date and Time: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को एपी एसएससी रिजल्ट 2022 की तारीख और समय घोषित कर दिया गया है। नोटिस के मुताबिक आंध्र प्रदेश बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट शनिवार 4 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित होगा। परीक्षा निदेशक देवानंद रेड्डी ने कहा कि शिक्षा विभाग के विशेष प्रधान सचिव बी राजशेखर शनिवार सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। 

ऑफलाइन हुई थी 10वीं की परीक्षा

10वीं के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in, manabadi.com पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। 10वीं का रिजल्ट घोषित होते ही इसे आधिकारिक वेबसाइटों पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं इस बार ऑफलाइन आयोजित की गईं और लगभग 6.5 लाख छात्रों को अपना रिजल्ट केवल एक महीने में प्राप्त होने की उम्मीद है। 

UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? इस लिंक से देख सकेंगे परिणाम

27 अप्रैल से शुरू होकर 9 मई तक चली थी 10वीं की परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट घोषित करने के लिए आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करेगा। आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होकर 9 मई तक चली थी। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर देख सकते हैं। 

शिक्षा मंत्रालय ने इस साल सभी स्कूलों को समाचार पत्रों में स्कूलों के टॉपर्स के नाम जारी न करने की सलाह दी है। एपी एसएससी रिजल्ट टॉपर्स की घोषणा बोर्ड की ओर से भी नहीं की जाएगी।

RBSE 12th Arts Result 2022 Date: इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा राजस्‍थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का परिणाम, देखें डेट

अगली खबर