MP Board 10th Result 2022: घोषित हुए एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एजुकेशन
Updated May 02, 2022 | 11:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

MP Board MPBSE 10th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी जरूरी क्रेडेंशियल से लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board10th Result 2022
घोषित हुए एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक 
मुख्य बातें
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम
  • रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से कर सकते हैं लॉगिन
  • इस साल करीब 10 लाख परीक्षार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल

MP Board MPBSE 10th Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने 29 अप्रैल 2022 को कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in पर चेक किया जा सकता है। परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। रिजल्‍ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा। 

MP Board 10th Result 2022 Direct Link: check marks here

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे के साथ बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से मेरिट लिस्‍ट चेक की जा सकती है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पहले उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में 10वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 10 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। 

MPBSE 10th Result 2022 how to check - ऐसे चेक करें परिणाम

  • एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कक्षा 10 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें। 
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। 
  • स्‍क्रीन पर परीक्षार्थियों को कक्षा 10 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अपने स्कोर की जांच करें और परिणाम डाउनलोड करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट भी रखें। 

MP Board 12th Result 2022 Direct Link: check marks here

MPBSE 10th Result 2022 - जानिए किन आधार पर मिले मार्क्‍स

मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के लिए मार्किंग स्‍कीम को संशोधित किया है। लिहाजा इस बार 80 नंबर थ्‍योरी के और 20 अंक व्यावहारिक व प्रैक्टिकल के लिए थे। परीक्षार्थियों को इसी आधार पर मार्क्‍स दिए गए हैं। 

अगली खबर