Neet Pg Admit Card 2022: natboard.edu.in से डाउनलोड करें नीट पीजी एडमिट कार्ड, यह है अपडेट

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated May 14, 2022 | 14:23 IST

Neet Pg Admit Card 2022: नीट पीजी एडमिट कार्ड 2022 जल्द जारी किया जाने वाला है। नीट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाा के लिए प्रवेश पत्र आज यानी 14 मई 2022 को ऑनलाइन जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं...

neet pg admit card 2022 released
नीट पीजी एडमिट कार्ड जल्द 
मुख्य बातें
  • नीट पीजी एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाने वाले हैं।
  • उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
  • नीट पीजी परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई को किया जाना है।

Neet Pg Admit Card 2022: National Eligibility cum Entrance Test, NEET PG Admit Card 2022 nbe.edu.in, natboard.edu.in पर जारी किया जाने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी नीट पीजी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, इस इस परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाना है।

21 मई, 2022 को स्नातकोत्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए आज एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। हाल ही में विवाद चल रहा था कि परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा परीक्षा स्थगित करने से इनकार कर दिया।

नीट पीजी एडमिट कार्ड 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार nbe.edu.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, नीट पीजी बटन पर जाएं
  • अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक दिखई देगा, इस पर क्लिक करें और फिर इसे डाउनलोड करने के लिए लॉग इन करें। डायरेक्ट लिंक जल्द ही सक्रिय किया जाएगा।

NEET PG उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि एडमिट कार्ड जारी अधिसूचना वर्तमान में उपलब्ध नहीं है, क्योंकि natboard.edu.in खुल नहीं रही है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स बता रहे हैं कि एडमिट कार्ड जारी हो गया है। फिलहाल डायरेक्ट लिंक उपलब्ध होने के बाद ही आपको पुख्ता जानकारी दी जाएगी।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 21 मई, 2022 को देश भर में कंप्यूटर आधारित मोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक NEET PG 2022 का आयोजन करेगा।

बोर्ड द्वारा सलाह दी गई है, उम्मीदवारों को परीक्षण केंद्र के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए। उन्हें रिपोर्टिंग समय पर या उससे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा परिसर में देर से प्रवेश की अनुमति नहीं है। एनबीईएमएस किसी भी कारण से उम्मीदवार के केंद्र में पहुंचने में देरी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

अगली खबर