NEET Admit Card 2022: नीट यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA, जल्द ही NEET 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA to Release NEET UG admit card soon at official website nta.ac.in, know exam pattern and How to download admit card
NEET UG 2022 एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • NEET UG 2022 का एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकता है।
  • NEET UG 2022 की परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।
  • इस परीक्षा के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

NEET UG Admit Card 2022 Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA, जल्द ही NEET UG 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई 2022 की परीक्षा आयोजित होनी है। इसके साथ ही अब जल्द ही एडमिट कार्ड को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो सकता है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र  एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से अपना प्रवेश पत्र उनलोड कर सकेंगे।

NEET Admit Card 2022 Direct Link

रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीए एनईईटी यूजी 2022 एडमिट कार्ड के बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह ताजा अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें।

How to Download NEET UG Admit Card

एक बार नीट यूजी 2022 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलों कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर ‘NEET UG 2022 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • आपका NEET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें।

Read More- इसी हफ्ते जारी होंगे ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

NEET UG 2022 परीक्षा का पैटर्न

NEET UG परीक्षा ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में टॉप के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। नीट यूजी 2022 की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3.30 घंटे का समय दिया जाएगा। नीट 2022 प्रश्न पत्र में कुल 200 प्रश्न होंगे। छात्रों को बता दें कि पेपर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर भारत के लगभग 543 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस साल नीट यूजी के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

अगली खबर