JEE Main 2022 Admit Card Out: जारी हुआ जेईई मेन परीक्षा सेशन 1 का एडमिट कार्ड, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

JEE Main April 2022 Admit Card Released: जेईई मेन परीक्षा का पहला सेशन 20-29 जून, 2022 तक आयोजित किया जाएगा और इसके लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट- nta.ac.in, jeemain.nta.nic.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA JEE Main April Session 1 Admit Card 2022 on jeemain.nta.nic.in
JEE Main Admit Card 2022 
मुख्य बातें
  • जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड।
  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव हुआ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक।
  • 20 से 29 जून, 2022 तक आयोजित किया जाएगा परीक्षा का पहला सेशन।

NTA JEE Main April Session 1 Admit Card 2022 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन जून सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा का पहला सेशन 20-29 जून, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार सत्र 3 के लिए हॉल टिकट वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक को एक्टिव कर दिया गया है।

जेईई मेन 2022 सत्र 1 परीक्षा शहर की सूचना पर्ची 16 जून, 2022 को जारी की गई थी। इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और सूचना पर्ची लिंक पर क्लिक करना होगा, जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें और अपनी पर्ची प्राप्त रने के लिए जमा करें।

Read More -  महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट का इंतजार खत्म! कल mahresult.nic.in पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

पिछले साल के विपरीत, जेईई मेन 2022 परीक्षा इस साल केवल दो बार आयोजित की जाएगी। साल 2020 में, देश में कोरोना वायरस के प्रसार के कारण, जेईई मेन चार सत्रों में आयोजित की गई थी। पहले जेईई मेन का एक ही सत्र हुआ करता था, जिसे बाद में 2020 में दो प्रयासों तक बढ़ा दिया गया।

JEE Main 2022 Session 1 Admit Card: डाउनलोड करने के स्टेप्स

  1. आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. Admit Card for JEE (Main) 2022 Session-1 is Live now लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स आवेदन संख्या, जन्म तिथि, सिक्योरिटी पिन का उपयोग करें।
  4. जेईई मेन 2022 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Direct Link for Download Admit Card

जेईई मेन एडमिट कार्ड में परीक्षा स्थान, समय स्लॉट और अन्य जानकारी प्रदान की गई है। हॉल टिकट की एक कॉपी प्राप्त करने के लिए, उपर्युक्त आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें। आपको एक अलग पेज पर भेज दिया जाएगा। लॉग इन करने के लिए, अपनी रजिस्टर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। जेईई मेन के लिए प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए दस्तावेज़ का एक प्रिंटआउट लें।

अगली खबर