RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के रिजल्ट होंगे जारी? जानिए कहां तक बढ़ी बात

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Nov 03, 2021 | 10:39 IST

RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Date: खत्म होने वाला है इंतजार, क्योंकि आरआरबी बहुत जल्द एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट घोषित कर सकता है। बता दें, इस परीक्षा के जरिये 35200 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। आरआरबी पहले फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके बाद स्कोरकार्ड और परिणाम जारी किए जाएंगे...

 rrb ntpc result 2021,  rrb ntpc result, rrb ntpc result 2021 date
RRB NTPC Result 2021: एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट (i-stock) 
मुख्य बातें
  • आरआरबी बहुत जल्द जारी कर सकता है एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
  • सीबीटी 1 रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर की
  • उम्मीदवार rrbcdg.gov.in से चेक कर सकेंगे सीबीटी 1 परिणाम

RRB NTPC Result 2021 Date: यदि आपने भी RRB की तरफ से आयोजित एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में भाग लिया था और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें, बहुत जल्द इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन आने वाला है। यह उम्मीद इसलिए जताई जा रही है क्योंकि नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है और हफ्तेभर के अंदर त्योहारी सीजन भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद संभावना है कि RRB जल्द ही रिजल्ट प्रोसेस को आगे बढ़ा सकता है।

RRB NTPC Result 2021 Date: Check Latest Official Update

RRB NTPC Result कुल 35281 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा (CEN 01/2019) का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परिणाम जारी करने जा रहा है। सवा करोड़ के आसपास उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। rrb ntpc result cen 01/2019 के जरिये भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों के तहत भर्तियां की जाएंगी।

कहां तक बढ़ी बात

RRB NTPC exam 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी। RRB NTPC 2021 CBT-1 Exam के लिए आंसर-की कुछ समय पहले जारी हो चुकी है जबकि उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन करने का भी मौका दिया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से RRB NTPC Final Answer Key जारी नहीं की गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, त्योहारी सीजन के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से आधिकारिक जानकारी आ सकती है।

RRB NTPC Final Answer Key आते ही करना होगा यह काम

  1. RRB NTPC Answer Key आते ही आपको सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
  2. इसके बाद आपको होमपेज पर SUBJECT नाम के बॉक्स में संबंधित लिंक पर करना होगा।
  3. ऐसा करते ही पीडीएफ खुल जाएगी।
  4. rrb ntpc result 2021 cbt 1 देखने के लिए भी आपको यही स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

rrb ntpc result 2021 cen 01/2019 के बाद क्या?

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार जिनके नाम और रोल नंबर मेरिट में शामिल होंगे, उन्हें दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-2) के लिए बुलाया जाएगा।

अगली खबर