PSTET Paper 2 Answer Key 2021: PSTET आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक, इस दिन आएंगे रिजल्ट

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Jan 04, 2022 | 16:13 IST

PSTET Paper 2 Answer Key 2021: पेपर 2 के लिए PSTET 2021 उत्तर कुंजी (PSTET 2021 Answer Key) जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - pstet.pseb.ac.in पर संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी, 2022 तक आपत्तियां उठा सकते हैं...

pstet, pstet answer key 2021, pstet paper 2 answer key 2021
PSTET Paper 2 Answer Key: PSTET आंसर की आज ही होगी जारी (i-stock) 
मुख्य बातें
  • पेपर 2 के लिए PSTET 2021 उत्तर कुंजी जारी हो गई है
  • उम्मीदवार pstet.pseb.ac.in या नीचे डायरेक्ट लिंक से आंसर की चेक कर सकते हैं
  • PSTET 2021 रिजल्ट जनवरी माह में ही जारी किया जा सकता है।

PSTET Paper 2 Answer Key 2021: पेपर 2 के लिए PSTET 2021 उत्तर कुंजी (PSTET 2021 Answer Key) आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार pstet official website pstet.pseb.ac.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकेंगे, हालांकि आंसर की चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां  उपलब्ध है।

इस तारीख तक कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

पेपर 2 के लिए PSTET 2021 Answer Key जारी होने के बाद उम्मीदवार को यदि लगता ​है किसी सवाल या जवाब में बोर्ड या आयोग द्वारा कोई गलती हुई है, तो वे 7 जनवरी, 2022 तक ऑब्जेक्शन कर सकेंगे।

इस समय तक आएगा रिजल्ट

पेपर 2 के लिए PSTET 2021 Answer Key जारी होने के बाद उम्मीदवार रिजल्ट का तेजी से इंतजार करेंगे, बता दें, यह परिणाम (PSTET 2021 Result) इसी माह जारी किए जा सकते हैं। संभवत: 24 जनवरी के आसपास रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।

पीएसटीईटी 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथि
आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2022
PSTET अंतिम उत्तर कुंजी 2021 17 जनवरी 2022
पीएसटीईटी परिणाम 2021 24 जनवरी 2022 (संभावित)

How to download PSTET 2021 Answer Key

  • Punjab School Education Board official website pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Grievance portal link पर क्लिक करें।
  • अब Answer Key पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब PSTET 2021 Answer Key देख सकते हैं।
  • अपने उत्तरों को क्रॉस-चेक करें और यदि आपत्तियां हों तो ऑब्जेक्शन करें।

यह रहा डायरेक्ट लिंक - PSTET ANSWER KEY

पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, PSTET 2021 उत्तर कुंजी (Punjab State Teacher Eligibility Test, PSTET 2021 Answer Key) संशोधित कार्यक्रम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board, PSEB) द्वारा घोषित किया गया है। उसके अनुसार, PSTET Paper 2 answer key आज – 4 जनवरी, 2022 को उपलब्ध होगी। बोर्ड ने स्तर 1 की कुंजी पर स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है, हालांकि, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर प्रतिक्रिया पत्रक (response sheets)के साथ इसकी जांच कर सकेंगे।
 

अगली खबर