PSEB Punjab Board 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, pseb.ac.in पर करें चेक

PSEB Punjab Board 10th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज 30 जून, 2022 कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Punjab Board class 10th result 2022 release date and time: Punjab Board to Release Class 10th result today on June 30 at official website pseb.ac.in
पंजाब बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2022 
मुख्य बातें
  • पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट जल्द जारी हो सकते हैं।
  • फिलहाल बोर्ड प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड कर रहा है।
  • पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट पहले ही अपलोड कर चुका है।

PSEB Class 10th Result 2022 at pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द कक्षा 10वीं के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 12वीं के बाद अब कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 11 बजे से 2 बजे के बीच जारी हो सकते हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर सकते हैं।

PSEB 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check Marks here

छात्र कृपया ध्यान दें कि रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to Check PSEB Class 10th Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाज सभी 10वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद ‘PSEB 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा। 
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें। 

इस विषयों को पास करना बेहद जरूरी

छात्र कृपया ध्यान दें कि आप सभी को अपने पाठ्यक्रम में अंग्रेजी, पंजाबी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित जैसे विषयों को पास करना होगा। यदि आप इनमें से प्रत्येक विषय में 33 से अधिक अंक प्राप्त करते हैं तो आपको पीएसईबी 10वीं टर्म 2 परिणाम 2022 में उत्तीर्ण माना जाएगा। हालांकि किसी भी विषय में अगर आप न्यूनतम अंक प्राप्त करने में नाकामयाब होते हैं तो आप पंजाब बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा। 
 

बता दें कि उम्मीदवार रिजल्ट पोर्टल से पीडीएफ के रूप में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और मूल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के करीब एक महीने बाद वितरित की जाएगी।

अगली खबर