RBSE 12th Result 2022: इस दिन जारी हो सकते है राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम

RBSE Rajasthan Board 12th Arts, Science, Commerce Result 2022 Date:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 27 मई 2022 को 12वीं के रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा कि बोर्ड इस बार साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम परिणाम एक साथ घोषित कर सकता है।

rbse, rbse 12th arts result 2022, rbse 12th result 2022, rbse 12th science result 2022
यहां देख सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। 
मुख्य बातें
  • मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट।
  • आज आ सकता है रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन।
  • 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी परीक्षा।

RBSE Rajasthan Board Arts, Science 12th Result 2022 Date:आरबीएसई 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 27 मई 2022 को 12वीं के रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड (RBSE 12th Result Latest News) आज 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर सकता है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि, बोर्ड पहले साइंस स्ट्रीम के परिणाम घोषित करेगा। हालांकि कयास लगाया जा रहा कि इस बार बोर्ड तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

RBSE 12th Result 2022 Today LIVE: Check Date, time, Direct link here

बता दें आरबीएसई ने इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की थी, जिसमें करीब 10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड परीक्षाएं 6000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब परीक्षार्थी रिजल्ट देखने के लिए टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज परीक्षा परिणाम को लेकर कोई बड़ा अपडेट आ सकता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RBSE 12th Result 2022 Direct Link

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022, ऐसे करें चेक

  • आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RBSE Board 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • नीचे अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड एंटर कर कैप्चा दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, यहां नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आप इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित इन खबरों पर कोई पुष्टि नहीं की है, इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

इस आधार पर होगा रिजल्ट

आरबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले मार्किंग स्कीम, पासिंग परसेंटेज और सिलेबस में काफी बदलाव किया था। 12वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, इससे कम अंक आने पर छात्रों को असफल घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड द्वारा ग्रेस मार्क्स भी दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद भी आपके नंबर कम रह जाते हैं तो आप उत्तीर्ण नहीं हो पाएंगे।

अगली खबर