REET Result 2021: जारी हुई राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की, इस दिन आ सकते है परिणाम!

REET Level 1 & 2 Answer Key, Result Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने 1 और 2 दोनों लेवल के लिए आरईईटी 2021 की एक अलग आंसर की जारी की है। उम्मीदवार को 24 से 26 अक्टूबर तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया है।

REET Answer Key 2021 released, REET provisional answer key 2021
REET 2021 provisional Answer Key released 
मुख्य बातें
  • ऑनलाइन मोड में REET answer key 2021 जारी हो चुकी है।
  • वेबसाइट से प्रोविजनल आरईईटी आंसर की 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार के पास 24 से 26 अक्टूबर तक आपत्तियां उठाने का मौका है।

REET Level 1 & 2 Answer Key, Result Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने आरईईटी की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in / reetbser21.com पर ऑनलाइन मोड में आरईईटी आंसर की 2021(REET answer key 2021) जारी की है। उम्मीदवार इन वेबसाइटों पर जाकर प्रोविजनल आरईईटी आंसर की 2021 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और प्रश्नों के सही उत्तर जान सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने 1 और 2 दोनों लेवल के लिए आरईईटी 2021 की एक अलग आंसर की जारी की है।

REET Result 2021 Declared: Check Direct link here

साथ ही जिन उम्मीदवारों को गलत प्रश्नों/उत्तरों के खिलाफ कोई आपत्ति है, उनको भी 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अपनी आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया है। REET answer key 2021 को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और प्रति प्रश्न पर 300 रु. आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। 

आरईईटी 2021 आंसर शीट (REET 2021 answer key release date)

Events     Dates
REET exam 2021     26 सितंबर 2021
REET 2021 provisional answer key release date     23 अक्टूबर 2021
Start date to challenge the REET 2021 answer key     24 अक्टूबर 2021
Last date to challenge the REET answer key 2021     26 अक्टूबर 2021

आरईईटी आंसर की 2021 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the REET answer key 2021)

  • चरण 1 - सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in / reetbser21.com पर जाएं।
  • चरण 2 - आरईईटी आंसर की 2021 या REET लेवल 1 और 2 पर क्लिक करें। 
  • चरण 3 - REET 2021 की आंसर की अब आपको पीडीएफ फॉर्म में डिस्प्ले होती दिखाई देगी। साथ ही जितने मार्क्स आपको परीक्षा में मिलने वाले हैं 
  • चरण 4 - उम्मीदवार आरईईटी आंसर की 2021 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंकों को देख सकते हैं। 
  • चरण 5 - वो उम्मीदवार जिनको आरईईटी 2021 की प्रोविजनल आरईईटी आंसर की में दिक्कत लग रही है वो भी अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं।

REET provisional answer key 2021 के आगे क्या?

परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों का संज्ञान लेंगे। यदि आपत्तियां वैध पाई जाती हैं तो बीएसईआर राजस्थान उन्हें अपडेट करेगा और आरईईटी 2021 की अंतिम आंसर की जारी करेगा। अंतिम आंसर की ही आरईईटी रिजल्ट और कट ऑफ पर लागू होगी।

REET एग्जाम में पास होने के बाद क्या?

आरईईटी परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा। जहां उनके सभी प्रमाण पत्र जैसे शैक्षणिक, आयु प्रमाण, ईडब्ल्यूएस, जाति प्रमाण पत्र सत्यापित किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को REET एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

अगली खबर