बिहार के इस होनहार स्टूडेंट रितिक राज को अमेरिका में मिली 2.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

पटना के एक छात्र रितिक राज ने अमेरिका के वाशिंगटन स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से 2.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हासिल की है,इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

scholership
प्रतीकात्मक फोटो 

बिहार के एक लाल ने वो कमाल कर दिखाया है जिससे ना सिर्फ उसके शहर का बल्कि देश का नाम भी रोशन हुआ है, बिहार के पटना के रहने वाले 19 साल के छात्र रितिक राज ने अपनी पढ़ाई और मेहनत से ऐसा काम किया है जिसपर उसके परिवार वालों को और देश को खासा गर्व हो रहा है। अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने रितिक राज को  2.5 करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप देने का फैसला किया है।

वाशिंगटन डीसी की जार्ज टाउन यूनिवर्सिटी रितिक की पूरे चार साल की पढ़ाई और रहने का खर्चा उठाएगी, यूनिवर्सिटी ने तकरीबन 21000 से अधिक कैंडिडेट पर विचार किया था। इसमें रितिक को सिलेक्ट किया गया है और अब उन्हें 2.5 करोड़ रुपये की प्रतिष्ठित अरूप छात्रवृत्ति मिली है।

जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति की पढ़ाई का एक शीर्ष संस्थान है, रितिक ने अंतरराष्ट्रीय संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल की मदद से यह उपलब्धि हासिल की है।

रितिक '20 मोमेंट्स ऑफ डेक्सटेरिटी' अभियान के तहत आने वाले छात्र हैं और वे डेक्सटेरिटी ग्लोबल के पूर्व छात्र हैं वहीं डेक्सटेरिटी ग्लोबल शैक्षिक अवसरों और प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा को नेतृत्व से जोड़ने का काम करता है।रितिक का कहना है कि इस छात्रवृत्ति के लिए मैं जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी का आभारी हूं। 


 

अगली खबर