Railway RRB Group D Exam 2021: ऐसे होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा, CBT में नहीं होगा ये विषय

RRB Railway Group D Exam 2021: RRB ग्रुप परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर नहीं होगा और निगेटिव मार्किंग होगी। इसके अलावा फिजिकल टेस्ट भी होगा।

RRB Group D Exam Date
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी 
मुख्य बातें
  • CBT में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल एक अंक होगा।
  • मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, स्टोर्स, ट्रैफिक, सिग्नल कम्युनिकेशन, मेडिकल डिविजन में भर्तियां की जाएंगी। 
  • क्षेत्रीय आधार पर भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।


नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी परीक्षाओं के लिए मॉडिफिकेशन लिंक बंद हो गया है। और अब  जल्द ही बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा (आरआरसी 01/2019) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में उन लाखों उम्मीदवारों के लिए जरूरी  है कि वे परीक्षा संबंधी सिलेबस से लेकर उसके पैटर्न आदि के संबंध में जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

अंग्रेजी विषय का नहीं होगा पेपर

RRB ग्रुप- डी की चयन प्रक्रिया 2 चरणों में होगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। जिसमें अंग्रेजी का पेपर नहीं होगा।  वहीं, दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा।  शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने के बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति के लिए बुलाया जाएगा।

इस तरह होगी मार्किंग

CBT में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल एक अंक होगा। यह सीबीटी 100 अंकों का होगा। इसके अलावा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

इसके तहत जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 सवाल, मैथमेटिक्स से 25 सवाल,  जनरल साइंस से 25 सवाल और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से 20 सवाल पूछे जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी 7 डिविजन में भर्तियां कर रहा है। इसके तहत मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, स्टोर्स, ट्रैफिक, सिग्नल कम्युनिकेशन, मेडिकल डिविजन में भर्तियां की जाती हैं। 

असिस्टेंट वर्कशॉप, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टमेंट कैरेज एंड वैगन, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट वर्कस, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट डिपो, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलिकॉम, हॉस्पिटल असिस्टेंट, असिस्टेंट प्वाइंटसमैन जैसे पदों पर भर्तियां होनी है।

क्षेत्र के आधार पर भी डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा 15 से ज्यादा रेलवे कीक्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। जहां पर होम पेज पर जाकर डाउनलोडिंग ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोग होंगे।

अगली खबर