RRB NTPC Result 2021: एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा परिणाम और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ की जानकारी, यहां जानें

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Dec 01, 2021 | 10:47 IST

RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Category Wise cut off: आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 (RRB NTPC Result 2021) जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा rrb official website rrbcdg.gov.in पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे संभावित कट ऑफ की जांच कर सकते हैं...

RRB NTPC Result news, RRB NTPC Result latest news, RRB NTPC Result date
कैटेगरी वाइज कट ऑफ की जानकारी 
मुख्य बातें
  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं।
  • उम्मीदवार यहां संभावित कट ऑफ की जांच कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर और रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकेंगे

RRB NTPC Result 2021 Category Wise cut off: नवंबर खत्म होने को है, एक माह के बाद 2021 भी खत्म हो जाएगा, यानी साफ है भर्ती अभियान 2022 तक जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती अभियान की शुरुआत 2019 में हुई थी, एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट (ntpc cbt 1 result) के माध्यम से 35200 से ज्यादा पदों पर लोगों की नियुक्तियां की जानी है।

RRB NTPC Result 2021 LIVE: Read Railway Official Update here

फिलहाल, मीडिया रिपोर्टस की मानें, रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 घोषित कर सकता है। कुल 1,26,30,885 उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से या रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे।

ऐसे देखें आरआरबी एनटीपीसी परिणाम- 2021 Here's how to check RRB NTPC Result 2021

उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाएं, यहां होमपेज पर देखें Results नाम का बटन मौजूद है, इस पर क्लिक करते ही संबंधित लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने से नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी या क्रेडिंशियल डालें और सबमिट कर दें। रिजल्ट पीडीएफ में होगा, जिसमें ctrl+f दबाकर रोल नंबर पेस्ट करें, और अपना रिजल्ट चेक करें।

यह परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के तहत क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। आइए नीचे कट ऑफ पर एक नजर डालते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021: श्रेणी वार कट ऑफ - RRB NTPC Result 2021: Category Wise cut off

श्रेणी का नाम कट ऑफ मार्क्स
ओपन 75-80
अन्य पिछड़ा वर्ग 65-75
ईडब्ल्यूएस 60-65
अनुसूचित जाति 55-50
अनुसूचित जनजाति 50-55

परिणाम आने के बाद क्या?

rrb ntpc cbt 1 result या rrb ntpc cbt 1 final answer key आने के बाद सफल उम्मीदवारों को सीबीटी 2 की तैयारी तेज कर देने की जरूरत है। उम्मीदवार इसके लिए अभी से एक अनुभवी लोगों के साथ मिलकर सटीक रणनीति बनाएं और उसे नियमित रूप से फॉलो करें।

अगली खबर