RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की आंसर की आज से होगी उपलब्‍ध, यहां देखें ये जरूरी नोटिस

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से एनटीपीसी सीबीटी 2 की उत्‍तर कुंजी आज से उपलब्‍ध कराई जाएगी। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 18 मई 2022 तक उपलब्ध होगी। इस पर उम्‍मीदवार आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022
RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 
मुख्य बातें
  • पे लेवल 4 और 6 के लिए जारी होगी आंसर की
  • उम्‍मीदवार लॉगइन करके डिटेल कर सकेंगे चेक
  • उम्‍मीदवारों को आपत्ति उठाने का मिलेगा मौका

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 2) की उत्तर कुंजी यानि आंसर की आज जारी की जाएगी। इसका लिंक 13 मई से 18 मई 2022 तक उपलब्ध होगा। आंसर की के साथ प्रश्न पत्र, उनकी प्रतिक्रिया भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार लॉग इन करके इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। ये पे लेवल 4 और 6 के लिए है। 

आंसर की पर उम्‍मीदवारों को आपत्ति जताने का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार 13 मई की शाम 5 बजे से 18 मई 2022 को 11:55 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें प्रति आपत्ति 50/- प्लस बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो उम्मीदवारों को राशि वापस कर दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए आरआरबी  की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर दिए गए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। 
  • विवरण प्रदान करें औश्र 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें। 
  • आरआरबी एनटीपीसी 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। 
  • यदि कोई आपत्ति हो तो उसके लिए भुगतान शुल्‍क अदा करके उसे दर्ज कराएं। 

Click here to check official notice

जानिए कब जारी होंगे परिणाम 
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा देश भर में वेतन स्तर 4 और 6 के लिए 09 और 10 मई 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों उपस्थित हुए थे, जिन्हें अब अपने रिजल्ट का बेस्ब्री से इंतजार है। आरआरबी एनटीपीसी पे लेवल 4 में 161 पद और पे लेवल 7 के तहत 124 पद शामिल हैं। पे लेवल 2, 3 और 5 एग्जाम का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 

अगली खबर