SSB Odisha B.ED Answer Key 2022: जारी हो गया एसएसबी ओडिशा बी.एड आंसर की, ssbodisha.ac.in पर करें डाउनलोड

SSB Odisha B.ED Answer Key 2022: ओडिशा राज्य चयन बोर्ड एसएसबी ने बी.एड प्रवेश परीक्षा 2022 का प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 जून 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

odisha bed 2022,odisha bed entrance 2022,odisha bed 2022 live class,odisha bed entrance exam 2022
यहां डाउनलोड करें ओडिशा बी.एड 2022 आंसर की 
मुख्य बातें
  • एसएसबी ओडिशा बी.एड आंसर की जारी हो गया है।
  • इस हफ्ते के अंत तक जारी कर दिया जाएगा फाइनल आंसर की।
  • नीचे दिए इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं उत्तर पुस्तिका।

SSB Odisha B.ED Answer Key 2022 Released at ssbodisha.ac.in: एसएसबी ओडिशा बी.एड 2022 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा राज्य चयन बोर्ड एसएसबी ने बी.एड प्रवेश परीक्षा 2022 का प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी गलत उत्तर को सही या सही को गलत किया गया है, तो वे यहां 5 अगस्त 2022 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को इसके लिए फीस का भुगतान करना होगा।

कयास लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। इसके एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसमें क्वालीफाई उम्मीदवार राज्य के सरकारी कॉलेजों में बी.एड के लिए दाखिला ले सकेंगे।  बता दें ओडिशा बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए 1 जून को नोटिफिकेशन जारी किया गया था, यहां आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून थी। तथा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 06 जुलाई को जारी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More - जल्द जारी होगा यूपीटीईटी का नोटफिकेशन, शिक्षा विभाग ने बोर्ड को दिया सख्त निर्देश

SSB Odisha B.ED Answer Key 2022, ऐसे करें डाउनलोड

  • आंसरी की डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSB B.Ed Entrance Exam 2022 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर के क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

कल जारी होगा सीयूईटी फेज 2 का प्रवेश पत्र, परीक्षा में 3 दिन शेष

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आंसर की से असंतुष्ट होने पर अभ्यर्थी चयन बोर्ड की ईमेल आईडी ssbdeptofhe@gnrail.com पर भेज सकते हैं। या फिर 1 अगस्त 2022 से 05 अगस्त 2022 के बीच कार्यालय समय के दौरान कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

अगली खबर