tstet.cgg.gov.in, TS TET Results 2022 Manabadi: घोषित हुआ तेलंगाना टीईटी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

tstet.cgg.gov.in, TS TET Results 2022 Manabadi, Telangana TSTET Results 2022: TSTET परिणाम 2022 आज 1 जुलाई, 2022 को घोषित कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक साइट व डायरेक्ट लिंक की मदद से चेक कर सकते हैं। अपना TSTET परिणाम ऑनलाइन कैसे जांचें, इसके लिए पूरी खबर देखें...

tstet results 2022 link
TSTET परिणाम 2022, यहां से करें चेक 
मुख्य बातें
  • तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।
  • उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देख सकेंगे
  • 3 लाख से अधिक उम्मीदवार कर रहे थे परिणाम का इंतजार

Tstet.cgg.gov.in, TS TET Results 2022 Manabadi, Telangana TSTET Results 2022: Telangana State Teacher Eligibility Test, TSTET Result 2022 की घोषणा कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना ने अब आधिकारिक वेबसाइटों पर तेलंगाना टीईटी परिणाम ऑनलाइन जारी किया है। Ttstet.cgg.gov.in परिणाम 2022 लिंक अब सक्रिय है। टीएस टीईटी के परिणाम मनाबादी पर भी उपलब्ध हैं। यहां दिए गए परिणामों की जांच के लिए चरण और लिंक।

15 जून को हुई थी परीक्षा

तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 जून, 2022 को किया गया था। TSTET 2022 परीक्षा के लिए 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। अंतिम उत्तर कुंजी 30 जून को जारी की गई थी और परिणाम आज यानी 1 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

ऐसे चेक करें टीएस टीईटी परिणाम 2022

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in या Manabadi.co.in पर जाएं, हालांकि साइट खुलने में कुछ समय लग सकता है, क्योंकि हैवी ट्रैफिक के कारण कभी कभी ऐसा होता है।
  • अब एक बॉक्स दिखाई देगा उसमें TSTET Results - 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलेगी, या आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं tstetresults.cgg.gov.in
  • हॉल टिकट नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

Direct link for Tstet result 2022 - TSTET Results 2022 on tstet.cgg.gov.in

जानें कितनों उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

टीईटी पेपर 1 परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 3,51,468 उम्मीदवारों में से कुल 3,18,506 उम्मीदवार उपस्थित हुए। टीएस टीईटी पेपर 2 के लिए, परीक्षा के लिए कुल 2,77,900 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और पेपर 2 के लिए टीईटी परीक्षा में केवल 2,51,070 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

Read More - दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन

अगली खबर