UGC NET June 2021 Registration: यूजीसी नेट जून 2021 के लिए आवेदन शुरू, यह रहा लिंक

UGC NET June 2021 Registration: यूजीसी नेट (एनईटी) जून 2021 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र इस वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET June 2021 Registration start
यूजीसी नेट जून 2021 के लिए 5 सितंबर तक करें आवेदन (i-stock) 
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट जून 2021 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।
  • छात्र वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2021 है।

UGC NET June 2021 Registration: जो छात्र एनईटी परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे थे, उनके लिए बड़ी खबर है क्योंकि UGC NET June 2021 Registration शुरू हो चुका है। इच्छुक छात्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अगले माह की पांच तारीख तक चलेगी। खास बात यह है कि दिसंबर 2020 सत्र के लिए जिन्होंने पंजीकरण किया था, वे भी इस बार परीक्षा दे सकेंगे। बता दें पिछले साल के अंत में कोरोना महामारी की वजह से परीक्षा को टाल दिया गया था।

UGC NET June 2021 Registration:  How to apply, आवेदन कैसे करें

UGC NET June 2021 Registration के लिए इच्छुक छात्र इस वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं। यहां ऊपर व दाएं तरफ 'News and Events' नाम से बॉक्स दिखाई देगा। इसमें कई नोटिफिकेशन चल रहे होंगे, उनमें से एक UGC NET June 2021 Registration के बारे में भी है, जिस पर क्लिक करने से यूजीसी नेट जून परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसके अलावा होमपेज के बाएं तरफ मौजूद 'Current Events' नाम के बॉक्स में भी नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

आवेदन के लिए उम्मीदवार https://ugcnet.nta.nic.in/ लिंक पर जाएं और स्क्रॉल करके पेज के सबसे निचले हिस्से पर ध्यान दें, जहां 'Application Form UGC-NET December 2020 and June 2021 Cycle' नाम का लिंक फ्लैश हो रहा होगा। इस पर क्लिक करने से सीधे वह पेज खुज जाएगा, जहां से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UGC NET June 2021 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इसके अलावा पिछले साल दिसंबर सत्र की परीक्षा को लेकर जिन छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया था, इस सत्र में अप्लाई भी कर सकेंगे और परीक्षा भी दे सकेंगे, क्योंकि दिसंबर 2020 के साथ जून 2021 की परीक्षा को मर्ज कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि दोनों परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। 

UGC NET June 2021 Important Dates : महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन 10 अगस्त, 2021 से शुरू हो चुके हैं
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 सितंबर, 2021
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 6 सितंबर, 2021
  • दी गई जानकारी में सुधार: 7 सितंबर से 12 सितंबर, 2021

UGC NET 2021 Exam Date : नेट 2021 की परीक्षा कब होगी?

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2021 के बीच किया जाएगा।

अगली खबर