UP B.Ed JEE Result 2021: उत्तर प्रदेश बीएड जेईई रिजल्ट 2021 घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम

UP B.Ed JEE Result 2021: उत्तर प्रदेश बीएड जेईई रिजल्ट 2021 जारी ​हो गया है, छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Breaking News
यूपी बीएड जेईई रिजल्ट जारी 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश बीएड जेईई रिजल्ट 2021 जारी ​हो गया है।
  • छात्र इस वेबसाइट lkouniv.ac.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • इस परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को किया गया था।

UP B.Ed JEE Result 2021: उत्तर प्रदेश बीएड जेईई 2021 का रिजल्ट कुछ ही देर पहले जारी कर दिया गया है। बता दें, उत्तर प्रदेश बीएड जेईई 2021 का आयोजन 6 अगस्त को दो पालियों में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

जिन छात्रों ने UP B.Ed JEE Exam 2021 दिया था, वे lkouniv.ac.in पर ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स और लिंक यहां दिया गया है।

UP B.Ed JEE Result 2021 How to Check

  1. अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय (University of Lucknow) की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर​ विजिट करें।
  2. यहां होमपेज पर B.Ed JEE Exam 2021 पर क्लिक करें।
  3. यहां लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर और पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर फ्लैश हो जाएगा।

आप सीधे इस लिंक cdn3.digialm.com के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP B.Ed JEE Result आने के बाद अब छात्रों को काउंसलिंग का इंतजार रहेगा, जो कि ऑनलाइन होने की संभावना है। बता दें, काउंसलिंग 1 सितंबर, 2021 से शुरू होगी।

अगली खबर