UP Board 10th Result 2022, Upmsp.edu.in: इन आसान स्टेप से चेक करें यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट

UP Board UPMSP 10th Result 2022 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है, अब सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Class 10th Result 2022: UPMSP to Release UP Class 10th Results 2022 Today at 2 PM on Official website upresults.nic.in
यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट।  
मुख्य बातें
  • आज 2 बजे 10वीं (UP Board Class 10th Result 2022) का रिजल्ट जारी हुआ
  • 10वीं के करीब 27 लाख छात्र रिजल्ट का कर रहे इंतजार
  • upresults.nic.in पर जाकर छात्र चेक करें अपना रिजल्ट

UP Board 10th Result 2022 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी आज 18 जून 2022 को यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट (UP Board 10th Result 2022) जारी कर दिया है। छात्र कृपया ध्यान दें कि यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 आज दोपहर 2 बजे जारी कर किए हैं। सभी 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के लगभग 27 लाख छात्र बीते काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बोर्ड के अधिकारियों को जल्द रिजल्ट घोषित करने के दिशा निर्देश दिए थे। (UP Board 10th Result 2022)

UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

सभी छात्र इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-upresults.nic.in पर जाए।
  • होमपेज पर ‘UPMSP class 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक क्रेडियंशल्स जैसे रोलनंबर आदि डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

UP Board 10th Result 2022 Direct Link | UP Board 12th Result 2022 Direct Link

मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी बोर्ड परीक्षा (UP Board 10th Result 2022)

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस बार यूपी बोर्ड ने फास्ट मोड पर काम किया है। परीक्षाओं के समाप्त होने के एक हफ्ते के बाद ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था। हालांकि छात्रों के अंकों को अपलोड करने में कुछ अधिक समय लग गया जिस वजह से रिजल्ट में थोड़ी देरी हो गई। हालांकि आज छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार समाप्त हो जाएगा। 

यूपी पिछले साल, यूपीएमएसपी मैट्रिक कक्षा 10 के परिणाम के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 प्रतिशत था। (UP Board 10th Result 2022) वहीं इस साल पास प्रतिशत 88%  दर्ज किया गया है। 

अगली खबर