UP Lekhpal Final Answer Key 2022: नहीं होगी यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा के रिजल्ट में देरी, यहां डाउनलोड करें आंसर की

UP Lekhpal Final Answer Key 2022 (यूपी लेखपाल 2022 आंसर की): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस बार लेखपाल मेन्स परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई को किया था। इसके लिए कुल 2 लाख 47 हजार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि इसमें से केवल 8000 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या uppsc.up.nic.in  पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

up lekhpal answer key 2022,up lekhpal cut off 2022,up lekhpal answer key
यहां डाउनलोड करें यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा आंसर की 
मुख्य बातें
  • जल्द जारी होगी यूपी लेखपाल 2022 आंसर की।
  • 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी मेन्स की परीक्षा।
  • 2 लाख 47 हजार उम्मीदवारों को  मेन्स के लिए किया गया था शॉर्टलिस्ट।

UP Lekhpal Final Answer Key 2022 (यूपी लेखपाल 2022 आंसर की): UP लेखपाल की मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कल यानी 17 अगस्त 2022 को मेन्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ध्यान रहे अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।

इस बार यूपी लेखपाल प्रीलिम्स की परीक्षा 31 जुलाई 2022 को 13 जिलों में आयोजित की गई थी, इसके लिए कुल 2 लाख 47 हजार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। हालांकि इसमें से केवल 8000 उम्मीदवारों का लेखपाल के पदों पर चयन किया जाएगा। आयोग ने 1 अगस्त 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को 07 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया था। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Lekhpal Final Answer Key 2022, यहां करें डाउनलोड

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर नोटिफिकेशन बॉक्स पर क्लिक करें।
  • यहां UP Lekhpal Mains Exam 2022 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी क्वालीफाई माने जाएंगे।

बता दें कटऑफ कई बातों को ध्यान में रखकर जैसे पेपर की कठिनाई का स्तर, रिक्तियों की संख्या आदि बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। संभावित कटऑफ की बात करें तो यहां पास होने के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 85-88 अंक, ओबीसी को 75 से 80 के बीच, अनुसूचित जाति को 70 से 75 के बीच और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 60 से 70 के बीच अंक प्राप्त करना होगा। हालांकि इस बार इसमें बदलाव किया जा सकता है।

अगली खबर