UP Lekhpal Result 2022: जल्द जारी होंगे यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा के नतीजे, यहां डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

UP Lekhpal Mains Exam Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) इस माह के अंत तक लेखपाल मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से लेखपाल के 8000 रिक्तियों को भरा जाएगा।

up lekhpal cut off 2022,up lekhpal result 2022,lekhpal cut off 2022
यूपी लेखपाल 2022 रिजल्ट 
मुख्य बातें
  • 31 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी यूपी लेखपाल मेन्स की परीक्षा।
  • लेखपाल के 8000 पदों पर की जाएंगी भर्तियां।
  • 1 अगस्त 2022 को जारी की गई थी प्रोविजनल आंसर की।

UP Lekhpal Mains Exam Result 2022: यूपी लेखपाल 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। आयोग ने 1 अगस्त 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 3 से 4 दिन का समय दिया गया था। उम्मीद की जा रही है कि, एक से दो दिन के भीतर फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। वहीं अगले सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से लेखपाल के 8000 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।

इस बार यूपी लेखपाल की परीक्षा 31 जुलाई 2022 आयोजित की गई थी। बता दें परीक्षा 13 जिलों में करीब 501 सेंटर्स पर निर्धारित थी। इसके लिए करीब 2 लाख 47 हजार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। बता दें इस बार पीईटी परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी ही लेखपाल की मेन्स की परीक्षा में शामिल हो सकते थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Read More - झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं के नतीजे, jacresults.com पर करें चेक

UP Lekhpal Mains Exam Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. UPSC की आधिकारि वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UP Lekhpal Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  4. यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  5. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर स्कोर कार्ड की एक छायाप्रति निकाल लें।

हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें, रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा।

देश के 6 परीक्षा केंद्रों पर दोबारा होगी नीट परीक्षा, सामने आई सितंबर की ये डेट

देखें संभावित कटऑफ

लेखपाल के संभावित कटऑफ की बात करें, तो यहां पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 85 से 88 मार्क्स, ओबीसी वर्ग के लिए 75 से 80 मार्क्स और अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति के लिए कम से कम 60 से 70 मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

अगली खबर