UPTET Result 2022: जल्द जारी होगा यूपीटेट रिजल्ट, देरी की वजह आ गई सामने

एजुकेशन
नीलाक्ष सिंह
Updated Mar 28, 2022 | 11:14 IST

UPTET Result 2022 Date: यदि आप भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि यूपीटेट रिजल्ट में देरी का कारण क्या है, तो यहां से आप जानकारी पा सकते हैं...

 uptet result, uptet result 2022 date time link pdf
जल्द जारी होगा यूपीटेट रिजल्ट, देरी की वजह आ गई सामने (i-stock) 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जल्द जारी हो सकता है।
  • रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से देखे जा सकते है।
  • परिणाम देर से घोषित होने के दो संभावित कारणों के बारे में जानें

UPTET Result 2022: Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) Result 2022 पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। यह परिणाम uptet result official website updeled.gov.in पर जारी किए जाएंगे। हालांकि रिजल्ट 25 फरवरी को जारी किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बहरहाल हम यहां संभावित कारणों के बारे में जानेंगे।

जानें अभी तक का स्टेटस

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने पहले नवंबर, 2021 में परीक्षा आयोजित करने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर पेपर लीक हो जाने के कारण पेपर स्थगित करना पड़ा और 23 जनवरी को दोबारा से परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके बाद UPTET प्रोविजनल आंसर की जनवरी के अंत में जारी कर दी गई। अब यहां से लोगों को रिजल्ट का इंतजार था, जिसके बाद आधिकारिक जानकारी आई कि 23 फरवरी को फाइनल आंसर की व 25 फरवरी को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन किन्हीं वजह से ऐसा नहीं हो पाया, इन्हीं वजह पर यहां जानकारी दी गई है।

Also Read - रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा रिजल्‍ट पर रेल मंत्री ने दी सफाई, कहा नहीं रोका गया कोई परिणाम

देरी का संभावित कारण

एक्सपर्ट के अनुसार, देरी के एक नहीं दो कारण हो सकते हैं, पहला यूपी में इलेक्शन रिजल्ट 10 मार्च को जारी होना था, ऐसे में स्वाभाविक है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की ड्यूटी इलेक्शन में लगाई गई और दूसरा कारण 3000 के आसपास ऑब्जेक्शन आना था। यह तो आप जानते ही हैं कि भले 1 की प्रश्न पर क्यों न हजारों ऑब्जेक्शन आ जाएं, लेकिन जब तक सबके ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं कर लिया जाता तब तक रिजल्ट जारी नहीं किया जाता है।

Uptet result 2022 kab aayega

माना जा रहा है कि ऑब्जेक्शन पर ​विचार प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है या पूरी होने की ओर है। ऐसे में कभी भी रिजल्ट एनाउंस किए जा सकते ​हैं। रिजल्ट जारी होते ही आप uptet result 2022 official website से या timesnowhindi.com/education पर उपलब्ध कराए जाने वाले डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम देख सकेंगे।

Also Read - जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड की 12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक

अगली खबर