UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022: योगी सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू, मुख्य सेविका के पदों पर बंपर भर्ती

एजुकेशन
आदित्य सिंह
Updated Jul 06, 2022 | 14:09 IST

UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 है।

upsssc mukhya sevika recruitment 2022,upsssc mukhya sevika online form 2022,up mukhya sevika recruitment 2022
यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती 
मुख्य बातें
  • यूपीएसएसएससी ने मुख्य सेविका के 2693 पदों पर निकाली बंपर भर्ती।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों व महिलाओं के कल्याण का कार्य करने वाली महिलाओं को दी जाएगी अधिक वरीयता।
  • यहां आप 3 अगस्त 2022 से कर सकेंगे आवेदन।

UPSSSC Mukhya Sevika Online Form 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद, एक के बाद एक फैसला लेना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां सरकार माफियों के घर बुलडोजर चला रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह उन लोगों के लिए राहतभरी खबर है, जो लंबे समय से उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभी बोर्ड ने केवल नोटिफिकेशन जारी किया है, आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2022 से शुरू होगी। यहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2022 है।

बीते सोमवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूपीएसएसएससी) के सचिव अवनीश सक्सेना ने हेड सरवेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। यूपीएसएसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार,  यहां ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों व महिलाओं के कल्याण का कार्य करने वाली तथा प्रादेशिक सेना (territorial army) में कम से कम वर्ष का अनुभव प्राप्त करने वाली महिलाओं को अधिक वरीयता दी जाएगी। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्य सेविका के पदों पर आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा व सैलेरी से लेकर संपूर्ण जानकारी बताएंगे।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इस दिन हो सकते है जारी! शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार

महत्वपूर्ण तिथि

बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 03 अगस्त 2022 से शुरू होकर 31 अगस्त 2022 को समाप्त होगी। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 है। ध्यान रहे 31 अगस्त के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैटेगिरी वाइज वैकेंसी
0)
यूपीएसएससी द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मुख्य सेविका के कुल 2693 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आरक्षित वर्ग (General) के लिए 1079 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए (EWS)269 पद, एससी के लिए 565 पद, एसटी के लिए 53 पद और ओबीसी वर्ग के लिए 727 पद आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाज शास्त्र, समाज कार्य, गृह विज्ञान में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही पीईटी की परीक्षा में क्वालीफाई होना चाहिए।

Learn More - आज ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगा यूजीसी नेट प्रवेश पत्र, 9 जुलाई को परीक्षा

UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022, आवेदन प्रक्रिया

- यहां आवेदन करने के लिए सबसे पहेल upsssc की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करें।

- इसके बाद UPSSSC Head Servant Recruitment 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रजिस्ट्रेशन करें, आपके फोन पर एसएमएस के तौर पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आ जाएगा।

- लअब अपना आवेदन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।

- इसके बाद फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

- भविष्य के संदर्भों के लिए फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ध्यान रहे यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। तथा एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के मुख्य सेविका के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों के भाषा और कौशलता की जांच के लिए आयोग लिखित परीक्षा आयोजित करेगा, इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन मुख्य सेविका के लिए किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

अगली खबर