UPTET Exam 2022 Notification: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती और राज्य में सरकारी शिक्षण नौकरियों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) आयोजित करता है। UPTET ऑनलाइन परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यूपीटीईटी के उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि इस वर्ष की परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन कब जारी होगा इसकी कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल जारी नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है की उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड, अगस्त के महीने में इस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना के लिए सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-updeled.gov.in पर नजर बनाए रखना चाहिए।
UPTET पास करने के बाद इस स्कूलों में होगी भर्ती
उम्मीदवारों के पास परीक्षण के दोनों स्तरों के लिए उपस्थित होने का विकल्प है। UPTET परीक्षा के अंक निम्नलिखित स्कूलों पर लागू होते हैं:
UPTET से संंबंधित महत्वपूर्ण डेट
UPTET 2022 के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से जुड़ी निम्नलिखित महत्वपूर्ण डेट पर नजर बनाए रखें, हालांकि यह डेट आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई हैं-
| यूपीटीईटी 2022 की नोटिफिकेशन- | अगस्त 2022 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया / आवेदन शुल्क भुगतान शुरू- | सितंबर 2022 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त- | अक्टूबर 2022 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- | अक्टूबर 2022 |
| एडमिट कार्ड- | अक्टूबर 2022 |
| UPTET 2022 की परीक्षा- | अक्टूबर 2022 |
UPTET परीक्षा दो पेपरों के लिए की जाती है आयोजित
प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए पेपर 1 (कक्षा 1 से 5वीं) और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए पेपर 2 (कक्षा 6वीं से 8वीं) की परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित की जाती है। हालांकि उम्मीदवार दोनों पेपर के लिए भी उपस्थित हो सकते हैं।
Read More - दिसंबर में मिलेगा आर्मी को पहला अग्निवीर, एयर फोर्स में 24 जून से भर्ती अभियान