Chamkaur Sahib, Dhuri, Bhadaur, Amritsar East, Patiala Election Result 2022: हॉट सीटों का हाल, सिद्धू, चन्नी, अमरिंदर हारे

Chamkaur Sahib, Dhuri, Bhadaur, Amritsar East, Patiala Election Result (धुरी, चमकौर साहिब, अमृतसर पूर्व,पटियाला विधानसभा चुनाव नतीजे 2022) : पंजाब विधानसभा चुनाव नतीजे में इन हॉट सीटों के रूझानों और नतीजे के हर अपडेट यहां से प्राप्त कर सकते है।

Chamkaur Sahib, Dhuri, Bhadaur, Amritsar East, Patiala Election Result 2022: Chamkaur Sahib, Dhuri, Bhadaur, Amritsar purv Result Natije Parinam 2022 Winners
पंजाब चुनाव 2022 में इन हॉट सीटों हाल 

Chamkaur Sahib, Dhuri, Bhadaur, Amritsar East, Patiala Election Result (धुरी, चमकौर साहिब, अमृतसर पूर्व,पटियाला विधानसभा चुनाव नतीजे 2022) : पंजाब में विधानसभा के 117 सीटों पर डाले गए मतों की गिनती जारी  है। राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी रूझानों में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है। जबकि कांग्रेस काफी पिछड़ गई है। उसके बडे नेता नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हार गए हैं। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 50 हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीते। विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। 66 स्थानों पर बने 117 केन्द्रों पर मतगणना शुरू हो रही है। इस बार, 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर समेत कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन कुछ हॉट सीट हैं जिन पर पंजाब की ही नहीं देश भर की नजरें टिकी हुई हैं।  नीचे जानिए हॉट सीट रूझान और नतीजे-

क्रम विधानसभा का नाम उम्मीदवारों का नाम पार्टी स्थिति (आगे-पीछे)
1 धुरी भगवंत मान आप जीते
2 चमकौर चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस हारे
3 भदौर चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस हारे
4 अमृतसर पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस हारे
5 पटियाला कैप्टन अमरिंदर सिंह   हारे
6 जलालाबाद सुखबीर बादल अकाली दल हारे

धुरी : पंजाब के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धुरी सीट से चुनाव लड़ा। मान का सामना कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी से हुआ। बीजेपी ने रणदीप सिंह को मैदान में थे। जबकि अकाली दल के प्रकाश चंद्र गर्ग इस सीट से चुनाव मैदान में दम खम दिखाया।

भदौर, चमकौर साहिब: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और आप के गढ़ भदौर से चुनाव लड़े। बीजेपी ने दर्शन सिंह शिवजोत को और आप ने डॉ. चरणजीत सिंह को मैदान में उतारा था। चमकौर साहिब से बसपा के हरमोहन सिंह चुनाव लड़े। भदौर से पंजाब लोक कांग्रेस ने धर्म सिंह फौजी, आप ने लाभ सिंह उगोके को मैदान में उतारा है जबकि सतनाम सिंह अकाली के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 2017 में भदौर सीट से आप के पीरमल सिंह धौला ने अकाली के संत बलवीर सिंह घुनस को 20784 मतों के अंतर से हराया था।

अमृतसर पूर्व : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव लड़े और उनका सामना शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से हुआ। आप ने इस सीट से जीवन ज्योत कौर को उतारा। जबकि बीजेपी ने पूर्व नौकरशाह जगमोहन सिंह राजू को टिकट दिया था।

पटियाला:  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी बनाकर अपने गढ़ पटियाला से चुनाव लड़े। उनका मुकाबला कांग्रेस के विष्णु शर्मा, अकाली के हरपाल जुनेजा और आप के अजितपाल सिंह कोहली से हुआ। 

लंबी: इस विधानसभा सीट से अकाली सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल चुनाव लड़े। उनका सामना कांग्रेस उम्मीदवार जगपाल सिंह अबुलखुराना, बीजेपी के राकेश ढींगरा और आप के गुरमीत सिंह खुदियां से हुआ। प्रकाश सिंह बादल 11 बार विधायक चुने गए हैं। वे 5 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।

जलालाबाद : इस सीट से अकाली अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल चुनाव लड़े। उनका सामना आप के जगदीप कंबोज और कांग्रेस के फलियां वाला और बीजेपी के हरि प्रकाश वर्मा से हुआ।

डेरा बाबा नानक : पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा इस सीट से चुनाव लड़े और उनका मुकाबला बीजेपी के कुलदीप सिंह, अकाली के रविकरण सिंह कहलों और आप के गुरदीप सिंह रंधावा से हुआ। 2017 में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शिरोमणि अकाली दल के सुच्चा सिंह लंगा को हराया।
 

अगली खबर