Punjab Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे CM चन्नी और सिद्धू

Punjab Congress Candidates List: कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से तो नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।

Charanjit Singh Channi
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 
मुख्य बातें
  • कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर से चमकौर साहिब विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे
  • उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे

Congress Candidates List for Punjab: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। कादियान से प्रताप सिंह बाजवा और मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव लड़ेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक से और उप मुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी अमृतसर मध्य से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।

आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी।

Vote Meter: टाइम्स नाउ नवभारत का ताजा सर्वे, जानिए पंजाब में किसकी बन रही है सरकार

पंजाब की जनता निर्णय करेगी कौन बनेगा सीएम, अरविंद केजरीवाल ने खुद सीएम बनने की अटकलों को किया खारिज
 

अगली खबर