Exclusive : Times Now नवभारत पर 'किसका काम बोलेगा' में यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया

इलेक्शन
कुंदन सिंह
कुंदन सिंह | Special Correspondent
Updated Jan 04, 2022 | 18:46 IST

Times Now नवभारत पर चुनाव का नया शो 'किसका काम बोलेगा' शुरू हुआ है। आप यहां नेताजी का रियलिटी टेस्ट देखेंगे। आज राजा भैया का टेस्ट किया गया।

Exclusive : UP's Bahubali MLA Raja Bhaiya in 'Kiska kaam Bolega' on Times Now Navbharat
यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया 

Times Now नवभारत पर चुनाव का नया शो उत्तर प्रदेश से देखिए...किसका काम बोलेगा? नेताजी का रियलिटी टेस्ट 'किसका काम बोलेगा' किसका काम बोलेगा में आज राजा भैया का टेस्ट किया गया। राजा भैया हर बार कैसे जीत जाते हैं? वोटरों की निष्ठा या राजा भैया की दबंगई? कुंडा में राजा का काम कितना बोलता है?

यूपी की सियासत में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बेहद प्रभावशाली नाम है। राजघराना, दबंगई, मगरमच्छ की कहांनियां, असरदार पर्सनॉलिटी, घुड़सवारी, युवा छवि और हर सरकार में एक समान तरह की पहुंच रखने वाले राजा भैया अपने क्षेत्र में अजय माने जाते हैं। वो लगातार 6 बार से विधायक चुने जा रहे हैं। सवाल उठता है कि इसके पीछे वजह क्या है?

टाइम्स नाउ नवभारत के खास शो 'किसका काम बोलेगा' में  आज हम बात करेंगे राजा भैया की इसी शख्सियत की। नीजे देखिए हमारा खास और नया कार्यक्रम 'किसका काम बोलेगा' 

राजा भैया 6 बार से MLA रहे हैं। वे 1993, 1996, 2002,  2007, 2012  और 2017 में विधायक चुने गए हैं।           

राजा भैया का सियासी सफर

1997-1999- मंत्री, कार्यक्रम कार्यान्वयन 
1999-2000- मंत्री, खेल और युवा कल्याण 
2004-2007- मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति
2012-2017- मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति
बीजेपी और सपा सरकारों में मंत्री 

ये भी पढ़ें- पहले की सरकार मुकदमे वापस लेती थी, हम आतंकवादियों को ठोकने के लिए यहां सेंटर बना रहे हैं: सीएम योगी

राजा भैया पर आपराधिक मामले

हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण समते 47 केस 
प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ और प्रतापगढ़ में मुकदमे 
दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज किए गए
2002 में राजा भैया पर पोटा के तहत केस
2004-07 के बीच घोटाले का आरोप 
2011 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा 
2013- सीओ जिया उल हक हत्याकांड में नाम 

किन सरकारों में रहे मंत्री राजा भैया

कल्याण सिंह 
राम प्रकाश गुप्ता 
राजनाथ सिंह  
मुलायम सिंह  
अखिलेश यादव


 

अगली खबर