SP-RLD Candidates List 2022: सपा-RLD ने मिलकर जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

SP-RLD Candidate List for UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस के बाद अब सपा और रालोद ने अपने गठबंधन के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं।

SSP-RLD Candidates List for UP Election 2022 Samajwadi Party, RLD release first list of candidates
UP Chunav: सपा-RLD ने मिलकर 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 
मुख्य बातें
  • सपा रालोद गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से अमरपाल शर्मा होंगे सपा उम्मीदवार
  • शामली ने रालोद के टिकट पर चुनावी ताल ठोकेंगे प्रसन्न चौधरी

SP-RLD Candidates List for UP Election 2022: यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (RLD)ने गठबंधन के 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसे लेकर रालोद सुप्रीमो जयंत सिंह ने ट्वीट किया और कहा, 'राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन। युवा, किसान के विकास का मंत्र आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त!! उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशियों की प्रथम सूची।'

जयंत चौधरी का ट्वीट

जयंत चौधरी ने आगे लिखा, 'मुझे विश्वास है गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, एकजुट होकर इन प्रत्याशियों के चुनाव में पूरी निष्ठा से महनत करेंगे! एक एक विधायक से बनेगी आपकी विधानसभा, आपकी सरकार।' राजधानी दिल्ली से सटी साहिबाबाद सीट पर पंडित अमरपाल शर्मा को सपा का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद की लोनी सीट से मदन भैय्या रोलाद उम्मीदवार होंगे।

BJP Candidates List 2022 LIVE: Check First List of BJP Candidates here

नाहिद हसन लडेंगे कैराना से

शामली से आरएलडी के टिकट पर प्रसन्न चौधरी और कैराना से नाहिद हसन सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं पुरकाजी से अनिल कुमार राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार होंगे। खतौली से राजपाल सैनी राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार होंगे जबकि किठौर से शाहिद मंजूर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। लोनी से मदन भैय्या राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार होंगे।

अगली खबर