कांग्रेस की पहली सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को जगह, प्रियंका गांधी के 40 फीसद वादे में इन महिलाओं को भी मिला टिकट

इलेक्शन
रंजीता झा
रंजीता झा | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Jan 13, 2022 | 13:45 IST

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रियंका गांधी के 40 फीसद वाले वादे का खास ख्याल रखा गया है। खास बात यह है कि उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया गया है।

assembly elections 2022, UP Assembly elections 2022, Congress, Priyanka Gandhi, congress first list, pankhudi pathak, poonam pandey, kalpna nishad
कांग्रेस की पहली सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को जगह, प्रियंका गांधी के 40 फीसद वादे में इन महिलाओं को भी मिला टिकट 

उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोड़तोड़ में लगी है...नेता भी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। लेकिन इन उठापटक के बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी कर दी। 125 उम्मीदवारों की सूची में प्रियंका गांधी द्वारा किये वादे को भी याद रखा गया। 40 % के मुताबिक पहली लिस्ट में 50 महिला उम्मीदवार कांग्रेस ने मैदान में उतार दिए हैं।

अनूठे तरीके से जारी की गई सूची
इस बार कांग्रेस ने अनूठे तरीके से उम्मीदवारों की सूची जारी की। अमूमन कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची AICC में कम्युनिकेशन विभाग को भेजती है और वहाां से मेल और व्हाट्सएप के ज़रिए मीडिया में लिस्ट जारी कर दी जाती है। लेकिन यूपी कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिस्ट की घोषणा की वही महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा उन्होंने  प्रेसवार्ता में अलग से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना वादा निभाया ऐसे महिलाओं को टिकट दिया है जो राजनीति में आकर अपने और समाज को बदलने के लिए काम करना चाहती है।

Congress Candidates list for UP: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची, 50 महिलाओं को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

प्रियंका ने 50 महिला उम्मीदवारों में से कुछ महिलाओं के संघर्ष की कहानी को मीडिया के सामने भी रखा।

  1.  उन्नाव रेप पीड़िता की माँ को कांग्रेस ने बनाया उन्नाव विधानसभा सीट से उम्मीदवार-- 
  2. 2017 में उन्नाव रेप मामले में बीजेपी के नेता कुपदीप सेंगर का नाम सामने आया था। मामले की जांच CBI कर रही है पीड़िता के पिता की मौत न्यायिक हिरासत में ही हो गई थी। पीढ़िया की माँ को कांग्रेस में टिकट देकर कांग्रेस एक तीर से दो निशाना लगाना चाहती है। एक तरफ 40% महिला उम्मीदवार का अपना वादा पूरा कर रही है वही उन्नाव घटना को याद दिला कर बीजेपी सरकार में महिला असुरक्षित है ये भी चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है।
  3. .सोनभद्र जिले में आदिवासी परिवार के साथ नरसंहार की खबर 2019 में हुई थी,उस वक्त रामराज गोंड ने प्रियंका गाँधी को उस गांव तक लाया था जहाँ ये घटना हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने रामराज को प्रदेश संगठन में भी जिम्मेदारी दी थी। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रामराज गोंड को ओरबा से उम्मीदवार बनाया है।
  4. .शाहजहांपुर विधानसभा से कांग्रेस ने आशा बहन पूनम पांडे को उम्मीदवार बनाया है जो कोरोना में आशा बहनों के बेहतरीन काम के बाद आशा बहनों की आमदनी बढ़ाने पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी।
  5. .दादरी से कांग्रेस ने कल्पना निषाद को विधानसभा उम्मीदवार बनाया है,जिसने योगी सरकार के खिलाफ निषाद समाज पर हुए अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
  6. .CAA-NRC आंदोलन जब पूरे देश मे चल रहा था उस वक्त सदफ जाफ़र पर उत्तरप्रदेश सरकार ने कई मुक़दमे किए जिसके खिलाफ सदफ जाफ़र आज भी लड़ रही है। सदफ जाफ़र को कांग्रेस ने लखनऊ मध्य से टिकट दिया है।

पंचायत चुनाव के वक्त सपा महिला उम्मीदवार(रीतू सिंह) के साथ पुलिस ने बर्बरता की, प्रियंका गांधी उस वक़्त उससे मिलने भी गयी,जिसके बाद रीतू सिंह कांग्रेस में शामिल हो गई।आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रीतू सिंह को मोहम्मदी खीरी से टिकट दिया है।
 

अगली खबर