UP Election: प्रियंका के रोड शो में लगे योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस महासचिव ने थमा दिया पार्टी का घोषणा पत्र

UP Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को अलीगढ़ में रोड शो कर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। इस दौरान योगी और मोदी के समर्थन में नारे भी लगे।

UP Chunav: When BJP workers raised slogans in favour of PM Modi, CM Yogi in Priyanka Gandhi's roadshow in Aligarh
प्रियंका गांधी के रोड शो में लगे योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे 
मुख्य बातें
  • प्रियंका गांधी के रोड शो में बीजेपी समर्थकों ने लगाए PM मोदी जिंदाबाद के नारे
  • अलीगढ़ में प्रियंका गांधी ने रोड शो कर जाना व्यापारियों हालचाल
  • प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़

Priyanka Gandhi Road Show: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इगलास और खैर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि कोई व्यक्ति ‘गर्मी’ निकालने की बात कर रहा है, जबकि कांग्रेस बेरोजगारों की 'भर्ती' की बात कर रही है। इस दौरान जब प्रियंका गांधी रोड कर रही थीं, तभी बीजेपी के कुछ समर्थक आए और भाजपा के समर्थन में नारे लगाने लगे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने उन्हें कांग्रेस का यूथ घोषणापत्र थमा दिया।

योगी मोदी के समर्थन में नारे

प्रियंका का रोड शो शहर में गली-मोहल्लों से होकर गुजरा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग बीजेपी का झंडा लहराते हुए 'मोदी- योगी जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं। भाजपा समर्थकों के नारे के बाद प्रियंका गांधी गाड़ी बीजेपी वर्कर्स को बुलाते हुए उससे बात करती हैं और कांग्रेस का युवा घोषणापत्र ‘भर्ती विधान’ की एक प्रति देते हुए कहती हैं, ये पढ़ लो।

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में लोगों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- इस बार वोट भर्ती निकालने की बात करने वालों को दीजिये

उमड़ी जबरदस्त भीड़

प्रियंका गांधी के इस रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। हर कोई प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेना चाह रहा था। जब गली-मोहल्लों से होकर प्रियंका का काफिला गुजरा तो तो लोगों ने उन पर फूल भी बरसाए। अपने रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने व्यापारियों से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। अलीगढ़ में एक व्यक्ति के साथ बातचीत के दौरान प्रियंका को यह कहते हुए सुना गया, 'अब कोई 'गर्मी निकालने की' और 'चर्बी निकालने की' बात कर रहा है, लेकिन हम (कांग्रेस) 'भर्ती' करने की बात कह रहे हैं। यहां खड़े कई युवा बेरोजगार हैं, सरकार में लगभग 12 लाख पद खाली पड़े हैं।'

UP Congress star campaigners:कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राजबब्बर आउट, गुलाम नबी शामिल, देखें सारे नाम

अगली खबर