BJP Candidates List: जानिए BJP ने किसका काटा टिकट और किसको बनाया उम्मीदवार; संभावित लिस्ट

इलेक्शन
अमित गौतम
Updated Jan 20, 2022 | 09:40 IST

UP BJP Candidate List 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सपा गठबंधन तथा कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बीच बीजेपी ने भी अपने कुछ उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।

UP Election Know whose ticket was cut by BJP and who made it candidate; tentative list of BJP
UP: जानिए BJP ने किसका काटा टिकट और किसको बनाया उम्मीदवार  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • यूपी चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस जारी कर चुके हैं अपनी पहली लिस्ट
  • भाजपा की संभावित लिस्ट हो चुकी है तैयार, काफी पुराने विधायकों को फिर से मिलेगा टिकट
  • कुछ विधायकों का कट सकता है टिकट, गाजियाबाद की सभी पांच सीटों पर पुराने विधायकों को मिलेगा टिकट

नई दिल्ली: आगामी यूपी विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। 10 फरवरी से 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे, वही 10 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई है। कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं गठबंधन से समाजवादी पार्टी और आरएलडी ने भी कुछ उम्मीदवारों की जारी कर दी है। तो वहीं इसी को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारो को लेकर केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।

UP BJP Candidates List 2022: पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

3 दिन से हो रही बैठक में सभी उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार हो चुकी है, लेकिन अभी औपचारिक जारी नही हुई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार बीजपी के इन उम्मीदवारों की टिकट पर पार्टी की सहमति बन चुकी है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बागपत, मुजफ्फरनगर जिलों के सभी सिटिंग विधायकों को बीजेपी ने फिर से टिकट दिया है।

BJP Candidate List 2022: Check Full List of BJP Candidates her

संभावित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट –

  1. नोएडा से पंकज सिंह है उम्मीदवार (जो कि केन्द्रीय मंत्री राजनाथ के बेटे है). 
  2. आगरा से योगेंद्र उपाध्याय
  3. दादरी से तेजपाल नागर
  4. जेवर से धीरेन्द्र सिंह 
  5. अतरौली से संदीप सिंह
  6.  मथुरा से श्रीकांत शर्मा 
  7. सरधना से संगीत सोम 
  8. आगरा छावनी से जीएस धर्मेश
  9. छाता से  लक्ष्मीनारायण
  10. मेरठ सिटी से सुनील बराला 
  11. साहिबाबाद से सुनील शर्मा
  12. मेरठ साऊथ से सोमेन्द्र तोमर 
  13. गाजियाबाद से अतुल गर्ग
  14. इगलास (अलीगढ़)- राजकुमार सहयोगी (सिटिंग)
  15. आगरा उत्तर - पुरुषोत्तम खंडेलवाल (सिटिंग)
  16. एत्मादपुर से रामप्रताप सिंह चौहान का टिकिट कटा… धर्मपाल सिंह को मिला
  17. फतेहाबाद से जितेन्द्र वर्मा का टिकिट कटा… छोटेलाल वर्मा को मिला
  18. आगरा दक्षिण - योगेन्द्र उपाध्याय (सिटिंग)
  19. जलेसर (एटा) से संजीव कुमार दिवाकर (सिटिंग)
  20. फतेहपुर सीकरी से उदयभान सिंह की कटी… चौधरी बाबूलाल (पूर्व सांसद) को मिली
  21. कासगंज से देवेन्द्र सिंह राजपूत (सिटिंग)
  22. मांट (मथुरा) से राजेश चौधरी
  23. छाता- चौधरी लक्ष्मीकांत सिटिंग (मंत्री)
  24. मथुरा - श्रीकांत शर्मा (सिटिंग एवं मंत्री)
  25. गोवर्धन (मथुरा) से कारिन्दा सिंह का टिकिट कटा… ठाकुर मेघश्याम को दिया।
  26. खेर  (अलीगढ़) से अनूप बाल्मिकी (सिटिंग)
  27. कोल (अलीगढ़) से अनिल पाराशर (सिटिंग)
  28. बरोली (अलीगढ़) से चौधरी दलवीर का टिकिट कटा… ठाकुर जयवीर सिंह
  29. गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़) से कमल मलिक का टिकिट कटा… हरेन्द्र चौधरी को दिया।
  30. नौगाँव सादात (अमरोहा) से संगीता चौहान का कटा.. देवेन्दर नागपाल को दिया।
  31. मेरठ कैंट से सत्य प्रकाश अग्रवाल का टिकिट कटा …. अमित अग्रवाल को दिया
  32. मेरठ शहर से कमलदत्त शर्मा को टिकिट दिया
  33. अमरोहा से राम सिंह सैनी (सिटिंग)
  34. शिकारपुर (बुलंदशहर) से अनिल शर्मा (सिटिंग एवं मंत्री)
  35. किठोर (मेरठ)- सत्यवीर त्यागी (सिटिंग)
  36. हापुड़ से विजय पाल आढ़ती (सिटिंग)
  37. विलासपुर- बलदेव ओलख (सिटिंग- मंत्री)
  38. बिल्सी से विधायक राधाकृष्ण शर्मा ने सपा ज्वॉइन की… यहां से हरीश शाक्य को दिया गया
  39. बरेली शहर से अरूण कुमार (सिटिंग)
  40. चंदौसी से गुलाब देवी (सिटिंग)
  41. खेरागढ (आगरा) से महेश गोयल का टिकिट काटा… भगवान सिंह कुशवाह को दिया
  42. हाथरस से हरीशंकर माहौर का टिकिट कटा
  43. थाना भवन से सुरेश राणा 
  44. साथ ही कल्याण सिंह के पोते और राजवीर सिंह के बेटे को टिकट मिल सकता है जो कि वर्तमान में यूपी सरकार में मंत्री है। 
  45. वहीं रामपुर सीट से आकाश सक्सेना को बीजपी उम्मीदवार बनाएगी. तो वहीं योगी सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मीकांत को भी टिकट देने में सहमति बन गई है। 

इन विधायको का कटा टिकट
बीजेपी ने गढ़ मुक्तेश्वर से बीजपी विधायक कमल सिंह मलिक का टिकट काट दिया है, हरेन्द्र सिंह बनेंगे बीजेपी से उम्मीदवार। वहीं आगरा की खैरागढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक महुश गोयल का भी टिकट काटा गया है।  भगवान सिंह कुशवाह होंगे बीजेपी से नए उम्मीदवार।  वहीं संगीता चौहान का भी कटा टिकट ( वो पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की पत्नि है।)

तो वहीं बीजेपी ने गाजियाबाद की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही दांव खेला है।  किसी का भी टिकट नही काटा है। 

SP-RLD Candidates List 2021: सपा-RLD ने मिलकर जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
 

अगली खबर