Uttarakhand BJP Candidate List 2022: भाजपा ने उत्तराखंड में इन चेहरों पर लगाया है दांव, यहां देखें पूरी लिस्ट

BJP Candidate List for Uttarakhand Election 2022 (भाजपा उम्मीदवारों की सूची 2022): भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जो सूची की है उसमें कई प्रमुख विधायकों के टिकटों पर कैंची चली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Uttarakhand BJP Candidate List 2022: Full List of BJP Party Candidates for Uttarakhand, Umidwar Ki Suchi
BJP ने उत्तराखंड में इन चेहरों पर लगाया दांव,देखें पूरी List 
मुख्य बातें
  • मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चकराता से लड़ेंगे चुनाव
  • भाजपा ने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे
  • धामी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से दिया गया टिकट

Uttarakhand BJP Candidate List 2022 (भाजपा उम्मीदवारों की सूची 2022): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 20 जनवरी ही को 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। बाकी 11 सीटों पर BJP कभी भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। पार्टी ने जहां 10 विधायकों के टिकट काट दिए हैं वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर खटीमा से अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

पिछली बार 57 सीटों पर जीती थी बीजेपी

उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव में राज्य की सत्तारूढ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर होने की संभावना है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि पहली बार राज्य में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) भी कुछ सीटों पर दोनों दलों के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी जबकि कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली थी। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। 

ये भी पढ़ें: UTTARAKHAND Election Survey 2022: जानिए उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार, ताजा सर्वे में निकलकर सामने आए अहम आंकड़े 

भाजपा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट (बांकी नाम घोषित होते ही सूची अपडेट होगी)

क्रं. संख्या विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम

1

पुरोला  दुर्गेश्वर लाल

2

यमुनोत्री केदारसिंहरावत
3 गंगोत्री  सुरेशचौहान
4 बद्रीनाथ महेंद्रभट्ट
5 थराली भोपालरामटमटा
6 कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल
7 रुद्रप्रयाग भरतसिंहचौधरी
8 घनसाली शक्तिलालशाह
9 देवप्रयाग विनोदकंडारी
10 नरेंद्रनगर सुबोधउनियाल
11 प्रतापनगर विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई
12 धनोल्टि प्रीतम सिंह पंवार
12 चकराता रामशरण नौटियाल
14 विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान
15 सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर
16 धरमपुर विनोद चमोली
17 रायपुर उमेश शर्मा 'काऊ'
18 राजपुर रोड खजानदास
19 देहरादून कैंट सविता कपूर
20 मसूरी गणेश जोशी
21 ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल
22 हरिद्वार मदन कौशिक
23 बी.एच.ई.एल. रानीपुर आदेश चौहान
24 ज्वालापुर सुरेश राठौर
25 भगवानपुर मास्टर सत्य पाल
26 रुड़की प्रदीप बत्रा
27 खानपुर कुंवरानी देवयानी
28 मैंगलोर दिनेश पवार
29 लक्सर संजय गुप्ता
30 हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतीश्वरानंद
31 यमकेश्वर रेणु बिष्ट
32 पौड़ी राजकुमार पोरी
33 श्रीनगर डॉ. धनसिंह रावत
34 चौबट्टाखाल  सतपाल महाराज
35 लैंसडाउन दिलीप सिंह रावत
36 धारचूला धनसिंह धामी
37 डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल
38 पिथोरागढ़ चंद्रा पंत
39 गंगोलीहाट फकीर राम टमटा
40 कपकोट सुरेश गढ़िया
41 बागेश्वर चंदन राम दास
42 द्वाराहाट अनिल शाही
43 सल्ट महेश जीना
44 सोमेश्वर रेखा आर्य
45 अल्मोड़ा कैलाश शर्मा
46 लोहाघाट पूरन सिंह फरत्याल
47 चम्पावत कैलाश गहतोड़ी
48 भीमताल राम सिंह कैड़ा
49 नैनीताल सरिता आर्य
50 कालाढुंगी बंशीधर भगत
51 रामनगर दीवान सिंह विष्ट
52 जसपुर शैलेंद्र मोहन सिंघल
53 काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा
54 बाजपुर राजेश कुमार
55 गदरपुर अरविंद पांडे
56 किच्छा राजेश शुक्ला
57 सितारगंज सौरभ बहुगुणा
58 नानक मत्ता  प्रेम सिंह राणा
59 खटीमा पुष्कर सिंह धामी
60 रुद्रपुर शिव अरोड़ा
61 हल्द्वानी जोगेंद्रपाल रौतेला
62 रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल
63 जागेश्वर मोहन सिंह महरा
64 कोटद्वार ऋतु खंडूरी
65 पिरंकलियार मुनीश सैनी
66 केदारनाथ शैला रानी रावत
67 झबरेड़ा राजपाल सिंह
68 लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट
69  डोईवाला बृज भूषण गैरोला
70  टिहरी  किशोर उपाध्याय
अगली खबर