Uttarakhand Election Result 2022 : अपनी सीट भी बचा नहीं पाए हरीश रावत, लालकुआं सीट हारे

Uttarakhand Election Result 2022 : कांग्रेस नेता हरीश रावत अपनी लालकुआं सीट हार गए हैं। कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है। यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार फिर बननी तय है।

 Uttarakhand Election Result 2022 : Harish Rawat loses his Lalkuan seat
लालकुआं सीट से हारे हरीश रावत।  

Uttarakhand Election Result  2022 : उत्तराखंड की 70 सीटों पर अब तक जो रुझान सामने आए हैं। उसके मुताबिक कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है। इस राज्य में कांग्रेस पार्टी की तो हार ही रही है, राज्य में उसके सबसे बड़े चेहरे हरीश रावत भी लालकुआं सीट पर चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 42 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस को मात्र 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

रावत के नेतृत्व में लड़ी कांग्रेस
उत्तराखंड में कांग्रेस ने रावत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा है। उत्तराखंड की सीटों पर आए ये रुझान यदि नतीजों में बदल जाते हैं तो भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। उत्तराखंड की जनता लगातार दो बार सत्ता की चाबी नहीं सौंपती है लेकिन इस बार यह मिथक टूट जाएगा। रावत को इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने हराया है। 

Uttarakhand Election Result 2022 LIVE: हरीश रावत चुनाव हारे, पुष्कर धामी भी अपनी सीट पर चल रहे हैं पीछे

कांग्रेस नेता जीत की जताई थी उम्मीद
भाजपा प्रत्याशी बिष्ट लालकुआं विधासभा सीट के हल्दूचौड़ के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2019 में निर्दलीय के तौर पर हरिपुर बच्ची जिला पंचायत क्षेत्र से चुनाव जीता था। यह चुनाव मोहन सिंह बिष्ट ने अपने बड़े भाई और बीजेपी प्रत्याशी इंदर सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था। मतों की गिनती शुरू होने के बाद हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमें अच्छा बहुमत मिलने जा रहा है। इस चुनाव में मतदाता भाजपा को हराएगा। 

उत्तराखंड चुनाव पर आए एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की बात कही गई थी लेकिन चुनाव के रुझान भाजपा की वापसी के साफ संकेत दे रहे हैं। 

अगली खबर