रविवार को नरेंद्र मोदी-जे पी नड्डा से मिलेंगे योगी आदित्यनाथ, होली के बाद शपथ ग्रहण की संभावना

यूपी में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब सभी की नजर योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट पर गड़ गई है। नई सरकार में किसे मौका मिलता है इस पर कयासों का दौर जारी है।

assembly elections 2022, UP Assembly elections 2022, Yogi Adityanathm Narendra Modi, J P Nadda, Yogi Adityanath Cabinet
रविवार को नरेंद्र मोदी-जेपी नड्डा से मिलेंगे योगी आदित्यनाथ, होली के बाद शपथ ग्रहण की संभावना 
मुख्य बातें
  • होली के बाद योगी सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना
  • 13 मार्च को दिल्ली में नरेंद्र मोदी और जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
  • यूपी में बीजेपी गठबंधन को 273 सीट

यूपी में प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात करेंगे। एएनआई के मुताबिक बीजेपी की नई सरकार होली के बाद शपथ ले सकती है। इससे पहले शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की थी। इस बार ओबीसी चेहरे के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। इसी तरह उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी इस बार दलित चेहरे के रूप में आगरा से उम्मीदवार थीं। वह न केवल खुद जीतकर आई है बल्कि आगरा की सभी 9 सीटें भाजपा की झोली में गई है। ऐसे में इसका इनाम बेबी रानी मौर्य को मिल सकता है। उनके  साथ दलित और महिला फैक्टर दोनों जुड़ा हुआ है। 


इनके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरूण और ईडी में अधिकारी रह चुके राजेश्वर राव को उनकी प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसी तरह नोएडा से करीब 1.80 लाख वोटों से जीतकर आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, साहिबाबाद सीट से रिकॉर्ड 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज करने वाले सुनील शर्मा और देवरिया से ब्राह्मण चेहरे के रूप में जीतकर आए शलभ मणि त्रिपाठी भी मंत्रिमंडल में नए चेहरे हो सकते हैं। शलभ मणि इसके पहले योगी सरकार में मीडिया सलाहकार थे। 

इन चेहरों को मिल सकती है जगह

  1. स्वतंत्र देव सिंह
  2. बेबी रानी मौर्य
  3. असीम अरुण
  4. राजेश्वर सिंह
  5. शलभमणि त्रिपाठी
  6. आशीष पटेल

अपना दल एस और निषाद पार्टी की भागीदारी
साथ ही अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल और संजय निषाद की निषाद पार्टी से भी प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी संभावना है। इस बार ओम प्रकाश राजभर की जगह संजय निषाद या उनके बेटे को अहम मंत्रालय मिल सकता है। साथ ही अपना दल के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए अहम मंत्रालय दिए जा सकते हैं। इस बार अपना दल को 12 सीटें मिली हैं। जो उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

अगली खबर